दिल्ली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में 23 वर्षीय व्यक्ति के पेट से कॉकरोच को एंडोस्कोपी कर निकाला गया. तब डॉक्टर्स के होश उड गए जब उन्हें मरीज की छोटी आंत में 3 सेमी का जिंदा कॉकरोच मिला. वसंत कुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के सीनियर डॉ. शुभम वत्स्या की टीम ने 10 मिनट की एंडोस्कोपिक प्रोसेस के जरिए कॉकरोच को निकाला. अस्पताल में भर्ती होने पर मरीज ने पिछले 2-3 दिनों से पेट में दर्द और भोजन डाइजेस्ट ना होने की शिकायत की थी.
जानलेवा हो सकता था पेट में कॉकरोच
इसके बाद डॉ. वत्स्या और उनकी टीम ने एंडोस्कोपी कराने की सलाह दी. इस जांच के दौरान मरीज की छोटी आंत में एक जीवित कॉकरोच मिला. मेडिकल टीम ने एंडोस्कोपिक से कॉकरोच को निकाला. कॉकरोच को निकालने के लिए दो चैनलों से लैस एक एंडोस्कोप का उपयोग किया गया. डॉ. शुभम वत्स्या ने मामले की गंभीरता को समझाते हुए कहा, "छोटी आंत में एक जिंदा कॉकरोच एक जानलेवा हो सकता है, इसलिए हमने इसे निकालने के लिए तुरंत एंडोस्कोपी की.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आखिर पेट में कैसे पहुंचा जिंदा कॉकरोच
डॉक्टर ने कहा कि हो सकता है कि मरीज ने खाना खाते समय कॉकरोच को निगल लिया हो फिर फिर ऐसा भी हो सकता है कि कॉकरोच सोते समय उसके मुंह में चला गया हो. अगर कॉकरोच को समय रहते नहीं निकाला जाता, तो यह गंभीर और संभावित रूप से घातक बीमारियों की वजह बन सकता था. इसलिए मेडिकल टीम ने तुरंत एंडोस्कोपी की, जिससे आगे होने वाली किसी दिक्कत से बचा जा सका.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं