विज्ञापन

दिल्ली में राजौरी गार्डन के खाली मॉल में युवती ने दी जान, सुसाइड नोट में मां की मौत का जिक्र

दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में एक खाली पड़े मॉल में युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. 

दिल्ली में राजौरी गार्डन के खाली मॉल में युवती ने दी जान, सुसाइड नोट में मां की मौत का जिक्र
दिल्ली के खाली पड़े मॉल में युवती ने आत्महत्या कर ली

दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में शनिवार दोपहर एक दुखद घटना सामने आई. करीब एक बजे एक खाली पड़े मॉल में एक युवती ने कथित तौर पर ऊंचाई से कूदकर जान दे दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है. जानकारी के अनुसार नोट में युवती ने अपनी मानसिक स्थिति का जिक्र किया है. बताया जा रहा है कि वह अपनी मां की मौत के बाद गहरे सदमे में थी और डिप्रेशन से जूझ रही थी.

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों और अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

पहले भी चर्चा में रहा था यह मॉल

जानकारी के मुताबिक जिस खाली मॉल में यह घटना हुई, वहां एक दिन पहले भी पुलिस पहुंची थी. बताया गया कि कुछ लोग खाली परिसर में बैठकर शराब पी रहे थे, जिन्हें पुलिस ने वहां से हटाया था. अब उसी मॉल में यह घटना सामने आने से इलाके में चर्चा का माहौल है. फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है और युवती की पहचान तथा उससे जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है.

यह भी पढ़ें-

असम बाढ़ पीड़ितों के लिए समय रैना ने पहुंचाई मदद, सीएम हिमंत ने कहा- धन्यवाद  

सीलबंद बोतल का पानी पीने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की हालत खराब, गोदाम सील

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajouri Garden, Delhi News, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com