विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2025

दिल्ली में टक्कर मार 600 मीटर तक घसीटा था, लाल कार चला रहा नाबालिग अब पुलिस के हत्थे चढ़ा

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दिया कि ड्राइवर को मालूम था कि शख्स कार के नीचे फंसा हुआ है, फिर भी वह गाड़ी लेकर आगे बढ़ गया.घायल को तुरंत बुराड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

दिल्ली में टक्कर मार 600 मीटर तक घसीटा था, लाल कार चला रहा नाबालिग अब पुलिस के हत्थे चढ़ा
कार से शख्स को घसीटने वाला आरोपी पकड़ा गया.
  • समायपुर बादली इलाके में हुए सड़क हादसे में 32 साल के सुजीत मंडल की कार से टक्कर लगने के बाद मौत हो गई थी.
  • आरोपी ड्राइवर ने सुजीत को कार के नीचे फंसा कर लगभग 600 मीटर तक घसीटा और शव को छोड़ दिया था.
  • पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और नंबरों की मदद से आरोपी नाबालिग ड्राइवर को पकड़कर कार जब्त कर ली है.
नई दिल्ली:

दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले में समायपुर बादली इलाके में हुई एक सड़क हादसे (Delhi Road Accident) का राज खुल गया है. पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग लड़के को पकड़ा है. उस पर गैर इरादतन हत्या  का केस दर्ज किया गया है. 23 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि समायपुर बादली इंडस्ट्रियल एरिया में एक लाल रंग की कार से एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें एक शख्स बुरी तरह घायल हो गया. जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तो पीड़ित की मौत हो चुकी थी. उसके शरीर पर गंभीर चोटें थीं और कपड़े फटे हुए थे.

ये भी पढ़ें- लोग चीख रहे थे, मैंने पत्थर गिरते देखे... वैष्णो देवी मार्ग पर कैसे-क्या हुआ था | LIVE अपडेट्स

टक्कर मारकर 600 मीटर तक घसीटा था

मृतक की पहचान 32 साल के सुजीत मंडल के रूप में हुई, जो बादली इंडस्ट्रियल एरिया में पीवीसी पाइप फैक्ट्री में काम करता था. सुजीत के जीजा जीतेश ने उसकी पहचान की थी. जांच में पता चला कि शाम करीब 7 बजे, सुजीत मंडल को एक लाल रंग की कार ने टक्कर मारी. सुजीत कार में फंस गया और आरोपी ड्राइवर ने उसे करीब 600 मीटर तक घसीटा और फिर एनडीपीएल ऑफिस गेट नंबर-5 के पास शव को छोड़ दिया.

कार से घसीटने से हुई थी शख्स की मौत

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दिया कि ड्राइवर को मालूम था कि शख्स कार के नीचे फंसा हुआ है, फिर भी वह गाड़ी लेकर आगे बढ़ गया.घायल को तुरंत बुराड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

नाबालिक आरोपी हिरासत में, कार भी जब्त

सीसीटीवी और मोबाइल नंबरों की मदद से पुलिस ने गाड़ी को ढूंढ निकाला, जो दिल्ली के मोंडोली इलाके में खड़ी मिली. जांच में सामने आया है कि उस वक्त कार चला रहा लड़का एक नाबालिग (16 साल का छात्र) था. पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और कार को भी जब्त कर लिया गया है. डीसीपी आउटर नॉर्थ, हर्षेश्वर मुताबिक, आरोपी किशोर को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड  के सामने पेश किया गया है और आगे की जांच जारी है.

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
Associate Editor - Crime & Investigation
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News, Delhi Road Accident, Samaypur Badli Accident, Delhi Police, Minor Arrest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com