समायपुर बादली इलाके में हुए सड़क हादसे में 32 साल के सुजीत मंडल की कार से टक्कर लगने के बाद मौत हो गई थी. आरोपी ड्राइवर ने सुजीत को कार के नीचे फंसा कर लगभग 600 मीटर तक घसीटा और शव को छोड़ दिया था. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और नंबरों की मदद से आरोपी नाबालिग ड्राइवर को पकड़कर कार जब्त कर ली है.