विज्ञापन

अब झाड़ू से नहीं ऐसे होगी दिल्ली के सड़कों की सफाई, NDMC लेकर आई ये खास मशीन

नई दिल्ली नगर निगम दिल्ली में इसलिए खास है, क्योंकि इस निगम के पास राष्ट्रपति भवन से लेकर प्रधानमंत्री आवास समेत लुटियन जोन के साफ सफाई का जिम्मा है. ये देश की सबसे हाई प्रोफाइल निगमों में से एक है.

अब झाड़ू से नहीं ऐसे होगी दिल्ली के सड़कों की सफाई, NDMC लेकर आई ये खास मशीन
  • नई दिल्ली नगर निगम ने पहली बार लिटर पिकर मशीन लेकर सड़कों की सफाई के पुराने तरीके को बदलने का प्रयास किया है
  • लिटर पिकर मशीन सूखे पत्ते, प्लास्टिक के पाउच और धूल को जल्दी और बेहतर तरीके से साफ कर सकती है
  • एनडीएमसी ने फिलहाल बीस मशीनें मंगवाई हैं, जो मैनुअल झाड़ू लगाने की तुलना में अधिक प्रभावी सफाई करेंगी
नई दिल्ली:

सालों से सड़कों की साफ-सफाई का एक ही अंदाज है. सफाई कर्मचारी के हाथ में झाड़ू और सुबह-शाम धूल उड़ते हुए झाड़ू लगाना, लेकिन पहली बार दिल्ली में NDMC यानी नई दिल्ली नगर निगम एक ऐसी मशीन लेकर आयी है, जो हाथ में झाड़ू लेकर सड़कों की सफाई के तरीके को बदल सकती है. जी हां इस मशीन का नाम लिटर पिकर मशीन (Litter Picker Machine) है.

देखने में छोटी लगने वाली ये लिटर पिकर मशीन नई दिल्ली इलाके में सूखे पत्ते और प्लास्टिक के छोटे-छोटे पाउच एवं धूल को खींच लेती है. इससे अब बेहतर तरीके से साफ-सफाई हो सकती है.

एनडीएमसी के उपाध्यक्ष केशव चंद्रा ने बताया कि एनडीएमसी ने फिलहाल 20 मशीनें मंगवाई हैं. नई दिल्ली इलाके में सूखे पत्ते एक बड़ी समस्या हैं. लेकिन अब इस मशीन से जल्द और अच्छी साफ सफाई होगी. उपाध्यक्ष ने कहा कि मैनुअल तरीके से झाड़ू लगाने में कई सारी दिक्कतें आती थी, समय पर अच्छी तरह से सफाई नहीं करने की शिकायत आती थी, लेकिन अब ये पूरी तरह से ऑटोमैटिक सफाई होगी.
Latest and Breaking News on NDTV

लिटर पिकर मशीन को एक सफाई कर्मचारी चलाता है. ये मशीन न सिर्फ सफाई कर सकता है, बल्कि कूड़ा भी तुरंत वहां से साफ होगा. अभी तक एक शख्स सफाई करता था, फिर कूड़ा दूसरा कोई उठाता था. अब इससे दोनों ही काम एक साथ हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: 10 करोड़ के फ्लैट, लेकिन पता कूड़े वाला ब्लॉक, सीआर पार्क की बदहाली, रोजाना लोग झेल रहे परेशानी

हालांकि साफ-सफाई को लेकर अब कई AI पावर्ड रोबोटिक मशीनें आ गई हैं, लेकिन ये सेमी आटोमेटेड मशीन से साफ-सफाई का काम इसलिए आसान होगा, क्योंकि सफाई कर्मचारी को अपने हाथों का इस्तेमाल कम से कम करना पड़ेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली से पहले इस तरह की मशीनें अहमदाबाद और तिरुवनंतपुरम जैसी निगमें कर चुकी हैं. नई दिल्ली नगर निगम दिल्ली में इसलिए खास है, क्योंकि इस निगम के पास राष्ट्रपति भवन से लेकर प्रधानमंत्री आवास समेत लुटियन जोन के साफ सफाई का जिम्मा है. ये देश की सबसे हाई प्रोफाइल निगमों में से एक है.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में सड़क पर बिना पट्टा कुत्ता लेकर घूमे तो 1000 रुपये जुर्माना 

लेखक के बारे में
img
चंदन वत्स
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Pollution, Delhi Street Cleaning, Street Cleaning Machine, New Delhi Municipal Corporation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com