विज्ञापन

बेसमेंट में था कपड़े-कॉस्मेटिक का शोरूम, मिनटों में ही 5 मंजिला इमारत लपटों में घिरी, दो ने कूदकर बचाई जान

दिल्ली के पालम में रिहायशी इमारत में भीषण आग लगी, जिसमें तीन बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हुई. आग की शुरुआत बेसमेंट से हुई और ऊपरी मंजिल तक फैल गई.

बेसमेंट में था कपड़े-कॉस्मेटिक का शोरूम, मिनटों में ही 5 मंजिला इमारत लपटों में घिरी, दो ने कूदकर बचाई जान
  • दिल्ली के पालम इलाके की एक इमारत में लगी भीषण आग में नौ लोगों की मौत हुई जिसमें तीन बच्चे शामिल हैं
  • आग की शुरुआत बेसमेंट से हुई और आग ऊपरी मंजिलों तक फैल गई जिससे घर के कई लोग अंदर फंस गए और दम तोड़ दिए गए
  • आग लगने के समय घर के लगभग 12 सदस्य परिवार के साथ गोवा घूमने गए थे जिससे वे सुरक्षित रह सके थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

Delhi Palam Fire: 22 लोगों के परिवार में से 10 लोग गोवा घूमने गए हैं, इधर उनके घर में भीषण आग लग गई... दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग में तीन बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई. अगर घर में मौजूद लोग भी अन्‍य सदस्‍यों के साथ घूमने गोवा चले जाते, तो शायद आज वे जिंदा होते. बताया जा रहा है कि घर के बेसमेंट में लगी आग ऊपरी मंजिल तक पहुंच गई और घर में मौजूद लोग फंस गए. दमकलकर्मी काफी मशक्‍कत के बाद कुछ लोगों को भीषण आग के बीच बचाने में कामयाब हो पाए. हालांकि, इन लोगों की हालत भी गंभीर है.     

आग लगने पर बालकनी से कूदे लोग

पालम कॉलोनी की गली नंबर 2 की जिस इमारत में आग लगी, उसमें राजेंद्र कश्यप का पूरा परिवार रहता है. परिवार के तकरीबन 22 लोग हैं. राजेंद्र कश्यप मार्केट के प्रधान भी हैं और यह पूरी बिल्डिंग उनकी ही है. इमारत के बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर ब्यूटी पार्लर, चूड़ी की दुकान और दूसरा व्यवसाय चलता है. ऊपर के फ्लोर में उनके परिवार के लोग रहते हैं. सुबह लगभग 6:30 बजे के आसपास आग लगी. इसके बाद कई लोग घर की बालकनी से कूद भी गए. लेकिन बाकी परिवार के लोग अंदर फंस गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल थी.

Latest and Breaking News on NDTV

दमकल अधिकारियों ने बताया, "अब तक 9 लोगों की बॉडी निकाली गई और दो लोग पहले कूद कर निकले थे, वो अस्पताल में भर्ती हैं. इमारत को ठंडा करने की प्रक्रिया चल रही है. इमारत में लगी आग ठंडी होने के बाद एक बार फिर से हम रेस्क्यू आपरेशन चलाएंगे. आग लगने की सूचना सात बजे मिली उसके बाद हमारा अभियान चला. 30 से ज्यादा गाड़ियां इस आपरेशन में लगी."

कई लोग बुरी तरह झुलसे

दमकल की टीमें जब तक पहुंचीं,  तब तक आग बहुत ज्यादा लग गई थी. आग बुझाने की आसपास के लोग भी कोशिश कर रहे थे, लेकिन फंसे हुए लोगों को बाहर नहीं निकाला जा सका. हालात इतने बिगड़ गए कि दमकल को भी 30 गाड़ियां मौके पर भेजनी पड़ीं. हाइड्रोलिक मशीन के जरिए जिन लोगों को निकाला गया वह पूरी तरह से बेहोशी की हालत में थे, जिनका शरीर जला भी हुआ था. प्रत्‍यक्षदर्शी ने बताया, 'आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को बचाने का मौका ही नहीं मिला. आसपास के लोगों ने कोशिश की, लेकिन लोगों को घर से निकाला नहीं जा सका.' 

Latest and Breaking News on NDTV
प्रत्‍यक्षदर्शी ने बताया, 'घर के मालिक मार्केट के प्रधान भी हैं, जो इस समय गोवा घूमने के लिए परिवार के अन्‍य सदस्‍यों के साथ गए हैं. नीचे ही उनकी कॉस्‍मेटिक प्रोडक्‍ट्स की बड़ी दुकान है. आग लगने वाली इमारत में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और चार मंजिलें हैं (छत पर एक अस्थायी टिन की शेड है). बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर कपड़ों और ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स की दुकान है, जबकि दूसरी और तीसरी मंजिल पर रिहाइश है.'
Latest and Breaking News on NDTV

कैसे लगी इमारत में आग? 

दमकलकर्मियों ने बताया कि आग बुझाने और अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए दमकल के 30 वाहन मौके पर भेजे गए. अधिकारी ने बताया कि पालम स्थित एक इमारत में एक घर पर आग लगने की सूचना सुबह सात बजे प्राप्त हुई थी. पुलिस और अन्य आपातकाल सेवाएं भी घनी आबादी वाले इलाके में बचाव कार्य में सहायता के लिए वहां पहुंचे. आग लगने के सटीक कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. इमारत में आग की लपटों पर काफी हद तक काबू पाया जा चुका है. लेकिन आग पूरी तरह से नहीं बुझी है. उससे लगातार धुएं का काला गुबार उठ रहा है. दमकल कर्मचारी लगातार पानी का छिड़काव करने में जुटे हुए हैं. इमारत के अंदर से धुआं उठता दिखाई दे रहा है.

ये भी पढ़ें :- दिल्ली के पालम इलाके की इमारत में भयानक आग, 3 बच्चों समेत 9 लोगों की दर्दनाक मौत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com