दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर के होटल में लगी आग मामले में कुक केशव नेगी को गिरफ्तार किया है. इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई थी. अधिकारियों ने बताया कि केशव की लापरवाही के कारण ही होटल में आग फैली थी. सूत्रों ने बताया कि केशव इंडक्शन चूल्हे पर चाय और कुछ और खाने की चीज बना रहा था इसी दौरान आग फैली. इसके बाद उसने वहां किसी को बिना कोई जानकारी दिए भाग गया.
इंडक्शन चूल्हे से शुरू हुई आग
सूत्रों ने बताया कि आग इंडक्शन चूल्हा से शुरू हुआ. गिरफ्तार कुक केशव पर आरोप है कि उसकी लापरवाही से आग फैली है. केशव ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह चाय और कुछ खाने की चीज बना रहा था. तभी गर्म तेल के कारण आग फैली. केशव ने बताया कि उसने आग बुझाने की पूरी कोशिश की लेकिन वो उसे कंट्रोल नहीं कर पाया. आग की लपटें काफी तेजी से फैलने लगी. सूत्रों ने बताया कि केशव ने इस घटना की जानकारी न तो किसी अधिकारी को दी और न ही गेस्ट को बताया. वो वहां से भाग गया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कुछ अन्य लोग भी हिरासत में
पुलिस ने बताया कि कई और अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है. उन सभी से पुलिस सवाल-जवाब कर रही है. फ्लोरिश स्टेज बेड एंड ब्रेकफास्ट होटल आग में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. होटल के मालिक लवकेश बजाज को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था.
घटना की कड़ियों को जोड़ने में जुटे जांचकर्ता
पुलिस सूत्रों ने बताया शुरुआत जांच से पता चलता है कि कुक केशव नेगी की लापरवाही के कारण आग तेजी से फैली है. जांचकर्ता अब पूरी घटना की कड़ियों को जोड़ने में जुटे हैं. पुलिस होटल स्टाफ और इस प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों से भी पूछताछ में जुटी है.
हादसे वाली जगह से जान बचाकर केशव भाग गया था. कुक ने हादसे के बाद NDTV को बताया था कि कि किचन में जैसे ही इलेक्ट्रिक चूल्हा जलाया बूम की आवाज के साथ आग चारों तरफ फैल गई थी और वो किसी तरह बचकर भागे थे.
पुलिस की जांच में अब पता चला है कि इलेक्ट्रिक चूल्हे में आग लगने के बाद केशव नेगी ने स्विच ऑफ कर दिया था. होटल का मुख्य स्विच बंद कर देने की वजह से इलेक्ट्रिक दरवाजे लॉक हो गए थे और एक पति-पत्नी की बाथरूम में जान चली गई थी. इसी कारण कई अन्य लोग भी बाहर नहीं निकल पाए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं