विज्ञापन
This Article is From Nov 10, 2025

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव: भाजपा ने 12 उम्मीदवारों की सूची जारी की, 30 नवंबर को होगा मतदान

भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार, वार्ड नंबर 35-मुंडका से जयपाल सिंह दराल (चीनी प्रधान), शालीमार बाग-बी से अनीता जैन, अशोक विहार से वीना असीजा, चांदनी चौक से सुमन कुमार गुप्ता, चांदनी महल से सुनील शर्मा और द्वारका-बी से मनीषा राजपाल सहरावत को उम्मीदवार बनाया गया है.

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव: भाजपा ने 12 उम्मीदवारों की सूची जारी की, 30 नवंबर को होगा मतदान
  • भाजपा ने दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के लिए 12 वार्डों में अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है.
  • उपचुनाव में भाजपा ने मुंडका, शालीमार बाग, चांदनी चौक, द्वारका सहित अन्य वार्डों से उम्मीदवार घोषित किए हैं.
  • आम आदमी पार्टी ने भी सभी 12 वार्डों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची रविवार को जारी कर दी है.
नई दिल्ली:

भाजपा ने रविवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने 12 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार, वार्ड नंबर 35-मुंडका से जयपाल सिंह दराल (चीनी प्रधान), शालीमार बाग-बी से अनीता जैन, अशोक विहार से वीना असीजा, चांदनी चौक से सुमन कुमार गुप्ता, चांदनी महल से सुनील शर्मा और द्वारका-बी से मनीषा राजपाल सहरावत को उम्मीदवार बनाया गया है.

वहीं, दिचाउं कलां से रेखा रानी, नारायणा से डॉ. चन्द्रकान्ता शिवानी, दक्षिणपुरी से रोहिणी राज, संगम विहार-ए से शुभ्रजीत गौतम, ग्रेटर कैलाश से अंजुम मंडल और विनोद नगर से सरला चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है.

आप उम्‍मीदवारों ने भी किया नाम का ऐलान 

इससे पहले रविवार को ही आम आदमी पार्टी (आप) ने भी सभी 12 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था.

बता दें कि दिल्ली के 12 वार्डों में नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव के लिए 30 नवंबर को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक वोट डाले जाएंगे. वहीं, वोटों की गिनती 3 दिसंबर को की जाएगी.

भाजपा, कांग्रेस और AAP के बीच कड़ा मुकाबला

आपको बताते चलें, दिल्ली एमसीडी में होने वाले इस उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला है.

शालीमार बाग-बी वार्ड का प्रतिनिधित्व दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पार्षद के नाते किया था, लेकिन मुख्यमंत्री पद पर आने के बाद यह सीट रिक्त रह गई. वहीं, द्वारका-बी वार्ड की भाजपा पार्षद कमलजीत सहरावत को पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, MCD By-election, Delhi MCD By-election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com