विज्ञापन

पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली नाबालिग लड़की पर नहीं होगी कोई कार्रवाई: द‍िल्‍ली पुल‍िस सूत्र

लड़की ने एक वीड‍ियो शेयर करते हुए कहा, "मैं सिर्फ 15 साल की हूं. मैंने जो कुछ भी किया, वह माफ़ी के लायक नहीं है. मैंने बहुत-सी बुरी बातें कही हैं. यह मेरी पहली और आखि‍री गलती है.''

पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली नाबालिग लड़की पर नहीं होगी कोई कार्रवाई: द‍िल्‍ली पुल‍िस सूत्र
  • 'कॉकरोच जनता पार्टी' के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पीएम को कहे थे अपशब्‍द
  • लड़की का वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर हुआ था वायरल
  • लड़की ने इसके बाद वीड‍ियो शेयर कर माफी भी मांगी थी

नई द‍िल्‍ली: द‍िल्‍ली के जंतर-मंतर पर हुए व‍िरोध-प्रदर्शन में शामि‍ल एक नाबालिग लड़की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ल‍िए अपशब्द कहे थे. लड़की का वीड‍ियो वायरल हो गया था. नोएडा पुलिस ने पीएम के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में उसके खिलाफ 'जीरो' एफआईआर दर्ज की थी. एफआईआर में उसे 25 साल की महिला बताया गया था. हालांकि, बाद में माफी मांगने वाले एक वीडियो में उसने साफ किया कि वह सिर्फ 15 साल की है और उसने विरोध प्रदर्शन वाली जगह पर 'दूसरों' के बहकावे में आकर ये टिप्पणियां की थीं. NDTV को सूत्रों से पता चला कि दिल्ली पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज न करने का फ़ैसला किया है. 

लड़की पर आरोप था कि उसने जुलाई में जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' के विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्द कहे थे. लड़की का वीड‍ियो वायरल हुआ और उसके खि‍लाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई. एफआईआर में बताया गया क‍ि उसकी उम्र 25 साल है. इसके बाद लड़की ने एक वीड‍ियो शेयर करते हुए कहा, "मैं सिर्फ 15 साल की हूं. मैंने जो कुछ भी किया, वह माफ़ी के लायक नहीं है. मैंने बहुत-सी बुरी बातें कही हैं. यह मेरी पहली और आखि‍री गलती है. मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं. मुझे बहुत शर्म आ रही है. मैं खुद को देख भी नहीं पा रही हूं. प्लीज़, मुझे माफ कर दीजिए." 

पीएम ने कहा- 'भटके हुए बच्‍चों' को माफ कर द‍िया है

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले शुक्रवार को कहा था क‍ि उन्होंने उन 'भटके हुए बच्चों' को माफ कर दिया है जिन्होंने उन्हें अपशब्द कहे थे. उन्होंने इंस्टाग्राम रील में कहा, "उन्हें सजा देने, अदालतों के चक्कर लगवाने और परेशान करने से हालात नहीं बदलेंगे. मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं. मैं समाज से भी गुजारिश करता हूं कि वे मेरी बात को स्वीकार करें."

'गुमराहों को सही राह दिखाएं. आइए मिलकर काम करें'


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि इसका समाधान क्रोध या प्रतिशोध में निहित है. इसके बजाय, उन्होंने प्रदर्शनकारियों को ऐसे युवा बताया जो अपनी गलतियों से सीखने में सक्षम हैं. उन्‍होंने कहा था, "गालियों से कभी कुछ हल नहीं होता. आइए गुमराहों को सही राह दिखाएं. आइए मिलकर काम करें. भारत के लिए काम करें." 

यह भी पढ़ें- पीएम के वीडियो के बाद अपशब्द कहने वाली लड़की ने भी जारी किया वीडियो-मैं सिर्फ 15 साल की हूं, माफ कर दो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Jantar Mantar Protest, CJP Protest Viral Video, Delhi Police, Delhi Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com