विज्ञापन
This Article is From May 07, 2019

सोमनाथ भारती के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस खत्म, कोर्ट ने कहा- अब पति-पत्नी दोनों खुशी से साथ रह रहे हैं

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती (Somnath Bharti) के खिलाफ घरेलू हिंसा के आरोप में दर्ज प्राथमिकी निरस्त कर दी.

सोमनाथ भारती के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस खत्म, कोर्ट ने कहा- अब पति-पत्नी दोनों खुशी से साथ रह रहे हैं
सोमनाथ भारती (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती (Somnath Bharti) के खिलाफ घरेलू हिंसा के आरोप में दर्ज प्राथमिकी निरस्त कर दी. न्यायमूर्ति चंद्र शेखर ने इस तथ्य का संज्ञान लिया कि भारती और उनकी पत्नी लिपिका प्रसन्नता पूर्वक साथ रह रहे हैं. उन्होंने इसी तथ्य के आधार पर आपराधिक मामला निरस्त करने का भारती का अनुरोध स्वीकार कर लिया.

महिला पत्रकार से बदसलूकी, 'आप' विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ मामला दर्ज

अदालत ने यह भी पाया कि प्राथमिकी निरस्त करने को लेकर महिला को किसी प्रकार की आपत्ति नहीं है. इससे पूर्व, अदालत ने लिपिका को घरेलू हिंसा के मामले में भारती की जमानत रद्द करने के लिये दायर आवेदन वापस लेने की अनुमति प्रदान की थी. अदालत को बताया गया कि वैवाहिक संबंध से जुड़े विवादों का निपटारा कर लिया गया है. 

आप विधायक सोमनाथ भारती अपनी पत्नी को पीटते थे, उत्पीड़न करते थे: दिल्‍ली पुलिस ने अदालत से कहा

भारती की पत्नी ने दिल्ली महिला आयोग में दस जून, 2015 में दायर शिकायत और नौ सितम्बर, 2015 को पुलिस में दर्ज करायी प्राथमिकी में अपने पति पर घरेलू हिंसा करने और उसकी हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया था. 

वीडियो- दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के खिलाफ ACB ने केस दर्ज किया 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Somnath Bharti, Somnath Bharti Domestic Violence Case, Delhi High Court, Aam Aadmi Party (AAP) MLA Somnath Bharti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com