विज्ञापन

Mirzapur The Movie के गाने पर विवाद: क्लाइमेक्स से 'शूरवीर' गाना हटाने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट ने क्या कहा?

मिर्जापुर द मूवी के क्लाइमेक्स से 'शूरवीर' गाना हटाने की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने CBFC को फैसला लेने को कहा है. अदालत ने कहा कि गाने का गैंगस्टर सीन में इस्तेमाल पहली नजर में ठीक नहीं लगता.

Mirzapur The Movie के गाने पर विवाद: क्लाइमेक्स से 'शूरवीर' गाना हटाने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट ने क्या कहा?
मिर्जापुर गाने पर विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई. (File Photo)
  • 'मिर्जापुर द मूवी' के गाने को लेकर विवाद होने के बाद मामला कोर्ट पहुंच गया है.
  • दिल्ली HC ने कहा कि हम ऐसी स्थिति में आ गए हैं, जहां हिंसा का सम्मान किया जा रहा है.
  • प्रोड्यूसर ने CBFC को बैकग्राउंड म्यूजिक लगाने का सुझाव दिया है, बोर्ड एक हफ्ते में फैसला लेगा.
नई दिल्ली:

फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' के क्लाइमेक्स से 'शूरवीर' गाने को हटाने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. इसम दौरान कोर्ट ने CBFC से इस मुद्दे पर फैसला लेने को कहा है. सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सवाल करते हुए कहा कि हम ऐसी स्थिति में आ गए हैं, जहां हम हिंसा का सम्मान कर रहे हैं? पहली नजर में गाना और सीन अच्छे नहीं लग रहे हैं. दिल्ली हाई कोर्ट ने मिर्जापुर फिल्म के क्लाइमेक्स में शूरवीर (महाराणा प्रताप से जुड़े) गाने के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है. 

फिल्म के प्रोड्यूसर ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने मूवी देखी है, इसमें क्लाइमेक्स का एक सीन है, जहां हीरो गुंडों से लड़ रहा है. इसका महाराणा प्रताप से कोई लेना-देना नहीं है. कोई तुलना नहीं है. कोर्ट ने कहा कि पहली नजर में यह ठीक नहीं लगता.

कोर्ट को बताया गया कि फिल्म प्रोड्यूसर ने CBFC को एक रिपोर्ट भेजी है, जिसमें गाने की जगह बैकग्राउंड म्यूजिक लगाने सहित कुछ बदलाव का सुझाव दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Mirzapur The Movie Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई मिर्जापुर द मूवी, जानें कैसी है गुड्डू पंडित, कालीन भैया और मुन्ना की फिल्म

एक हफ्ते में होगा फैसला...

कोर्ट ने प्रोड्यूसर का बयान रिकॉर्ड पर लिया कि CBFC ने कहा था कि इस बारे में एक हफ्ते में फैसला लिया जाएगा. याचिका मे आरोप लगाया गया है कि यह गाना, जो असल में महाराणा प्रताप को ट्रिब्यूट देने के लिए बनाया गया था, गैंगस्टर के सीन पर इस तरह इस्तेमाल किया गया है, जिससे अपराधियों का महिमामंडन होता है. इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है.

हाई कोर्ट ने मामले को 24 सितंबर तक के लिए टाल दिया है और CBFC बोर्ड से इस बीच फैसला लेने को कहा है.

ये भी पढ़ें: Mirzapur Box Office: हैवान पर भारी मिर्जापुर द मूवी, 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर टिकी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mirzapur The Movie, Delhi High Court, CBFC (Censor Board Of Film Certification), Shoorveer Song, Mirzapur THE END
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com