हिंदू देवी-देवताओं (Hindu deities) के कथित अपमान मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम (Rajendra Pal Gautam)के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. देश के 100 से भी अधिक प्रबुद्ध नागरिकों ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को पत्र लिखकर यह मांग की है. पत्र में लिखा गया है कि गौतम ने बतौर मंत्री एक ऐसे कार्यक्रम में हिस्सा लिया जिसमें यह शपथ ली गई कि भगवान विष्णु, महेश और ब्रह्मा की पूजा नहीं करेंगे. गौतम यह भूल गए कि भगवान बुद्ध की हिंदू भी पूजा करते हैं और उन्हें अवतार माना जाता है.
पत्र में कहा गया है कि भारतीय लोकतंत्र में धर्म निजी आस्था का विषय है और हर व्यक्ति को अपनी पसंद के हिसाब से पूजा करने का अधिकार है लेकिन सार्वजनिक रूप से किसी भी धर्म को नीचा दिखाने का अधिकार किसी को नहीं है. इस लिहाज से गौतम का व्यवहार न केवल निंदनीय है बल्कि आपराधिक भी है, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. पत्र लिखने वालों में यूपी के पू्र्व डीजीपी विक्रम सिंह, पश्चिम बंगाल के पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव एमएल मीणा समेत 163 पूर्व आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, और सैन्य अधिकारी शामिल हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि विजयादशमी के दिन दिल्ली के करोल बाग में आयोजित बौद्ध महासभा कार्यक्रम में राजेंद्र पाल गौतम पर हिंदू देवी-देवताओं (Hindu deities) के अपमान का आरोप लगा था उनकी मौजूदगी में हजारों लोगों का 'राम-कृष्ण' को भगवान न मानने और कभी पूजा न करने की शपथ लेने का वीडियो भी सामने आया था. जिसके बीजेपी ने कहा था कि यह बौद्ध और हिंदू धर्म मानने वालों को लड़वाने की कोशिश है. पार्टी ने राजेंद्र गौतम से हिंदू समाज से माफी मांगने की भी मांग की थी. विवाद में फंसने के बाद गौतम दिल्ली को सरकार के समाज कल्याण मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था.
* "'उनका एकमात्र अपराध... उन्होंने नरेंद्र मोदी को जन्म दिया' : AAP के वीडियो पर बरसीं स्मृति ईरानी
* पूर्वांचलियों को केजरीवाल सरकार का तोहफा : सरकारी खर्चे पर दिल्ली में 1100 जगहों पर होगी छठ पूजा
अरविंद केजरीवाल के आदेश पर PM मोदी की मां का अपमान: स्मृति ईरानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं