विज्ञापन

लक्की की हत्या CCTV में कैद: काली हुडी, चेहरे पर मास्क, शख्स ने थार में बैठे AAP नेता को मारीं 5 गोलियां

Jalandhar Murder: लक्की की हत्या के बाद विपक्षी दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उनका आरोप है कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार पर पंजाब में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में असफल साबित हुई है.

लक्की की हत्या CCTV में कैद: काली हुडी, चेहरे पर मास्क, शख्स ने थार में बैठे AAP नेता को मारीं 5 गोलियां
जालंधर में आप नेता की हत्या कैमरे में कैद.
  • जालंधर में गुरुद्वारे के बाहर AAP नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई
  • काले रंग की हुडी और मास्क पहने हमलावर ने लक्की की गाड़ी के पास जाकर कई राउंड फायरिंग की
  • गोली लगने के बाद लक्की को अस्पताल ले जाया गया. गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई
जालंधर:

पंजाब के जालंधर में शुक्रवार को गुरुद्वारे के बाहर AAP नेता लक्‍की ओबेराय को सरेआम गोली मार दी गई. अब इस भयावह घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. फुटेज में देखा जा सकता है कि लक्की की हत्या के पहले हुआ क्या था. हमलावर का हुलिया कैसा था और वह उनकी गाड़ी तक कैसे पहुंचा और किस तरह उसने दिनदहाड़े लक्की पर गोलियां बरसाईं, वो भी गुरुद्वारे के बाहर.

ये भी पढ़ें- जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर मारीं 5 गोलियां

 शुरुआती वीडियो देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा कि सामने से आ रहे शख्स का प्लान किसी की हत्या करने का हो सकता है. वह इतनी बेफिक्री से चल रहा है. आगे बढ़ते ही वह एक गाड़ी के पास पहुंचता है, जो कि लक्की ओबेरॉय की है. काले रंग की हुडी और मास्क पहने एक शख्स लक्की ओबेरॉय की गाड़ी की ओर बढ़ा और उसने बहुत ही करीब से कई राउंड फायरिंग क और फिर वहां से भागने लगा. सीसीटीवी फुटेज में हमलावर वाहनों के पास बहुत ही आरात से आते और फिर गोलीबारी करते देखे जा सकते हैं. उन्होंने अपने चेहरे को मास्क से छिपाया हुआ है. गुरुद्वारे के पास कई राउंड फायरिंग करने के बाद हमलावर कार में पीछे की सीट पर बैठकर मौके से फरार हो गया. लक्की का हमलावर अकेला नहीं था, बल्कि उसका एक साथी पास ही बाइक पर बैठा उसका इंतजार कर रहा था.

थार में बैठे AAP नेता पर 5 राउंड फायरिंग

बता दें कि 38 साल के आदमी पार्टी नेता लक्की ओबेरॉय जालंधर के रहने वाले थे. शुक्रवार सुबह वह मॉडल टाउन के एक गुरुद्वारे में मत्था टेकने गए थे. वह अपनी थार में बैठे थे, तभी एक हमलावर ने उनको गोली मार दी. गोली मारते ही गाड़ी में बैठकर वह तुरंत वहां से फरार हो गया. फायरिंग में लक्की ओबेरॉय की गाड़ी के शीशे टूट गए. वहीं पास खड़ी एक अन्य गाड़ी के शीशे को भी इस घटना में  नुकसान पहुंचा है.

गोली मारते ही गाड़ी में बैठकर भागा हमलावर

गोली लगते ही लक्की को बेहोशी की हालत में ही जालंधर के एक अस्पताल ले जाया गया. जालंधर के एसीपी परमिंदर सिंह ने बताया कि गंभीर चोट लगने की वजह से उनको बचाया नहीं जा सका. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और इलाके को घेर लिया.  लक्की की हत्या के बाद विपक्षी दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उनका आरोप है कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार पर पंजाब में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में असफल साबित हुई है. 

विपक्ष हमलावर, मान सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल

विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि गुरुद्वारे के बाहर दिनदहाड़े AAP नेता की हत्या ने राज्य की भयावह वास्तविकता को उजागर कर दिया है. उन्होंने कहा, "जालंधर के गुरुद्वारे के बाहर लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े हुई चौंकाने वाली हत्या ने इस भयावह वास्तविकता को उजागर कर दिया है, अगर सत्ताधारी दल के नेता सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों के लिए क्या उम्मीद बची है."

'पंजाब में खून बहा रहा है'

प्रताप सिंह बाजवा का आरोप है कि पंजाब में डर, गिरोह हिंसा और प्रशासनिक गतिरोध व्याप्त है. आम आदमी पार्टी सरकार शासन के बजाय सि्फ जनसंपर्क पर ध्यान दे रही है. राज्य में कानून-व्यवस्था के पतन के लिए कौन जिम्मेदार है, इसका जवाब सीएम भगवंत मान को देना होगा. वहीं शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी एक्स पर एक तीखे पोस्ट में मान सरकार पर निशाना साधा. उनका आरोप है कि AAP की "निडर" सरकार के शासन में पंजाब में "खून बहा रहा है". पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा कि राज्य की AAP सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है. "हम बार-बार चेतावनी देते रहे हैं कि AAP ने पंजाब को जंगल राज की ओर धकेल दिया है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jalandhar Murder, Punjab Aap Leader Murder, Lucky Oberoi AAP, Aap Leader Murder Cctv, Punjab Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com