भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आम आदमी पार्टी (AAP) की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया का प्रधानमंत्री की मां का कथित तौर पर उपहास उड़ाने वाला एक वीडियो सामने आने के बाद कहा कि राज्य के लोग इसके लिए आम आदमी पार्टी को सबक सिखाएंगे.
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को इटालिया का एक पुराना वीडियो सामने आया था, जिसमें वह प्रधानमंत्री मोदी की 100 वर्षीय मां हीराबा का कथित तौर पर मजाक उड़ाते हुए सुने जा सकते हैं. इटालिया ने मोदी के लिए भी कथित तौर पर अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया था.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
AAP नेता गोपाल इटालिया ने PM की मां को कहे अपशब्द, स्मृति बोलीं- वो गटर जैसे मुंह वाले
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ‘आप' नेता अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘अगर आपको लगता है कि प्रधानमंत्री की मां को अपशब्द कहकर आपको गुजरात में राजनीतिक लोकप्रियता हासिल करने में मदद मिलेगी तो आप गलत हैं. इस गलती के लिए गुजरात और गुजराती लोग आगामी चुनावों में आपको सबक सिखा कर रहेंगे.''
ईरानी ने आरोप लगाया कि इटालिया ने केजरीवाल के इशारे पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं. उन्होंने दावा किया कि गुजरात के ‘आप' नेता ने ऐसी कई टिप्पणियां की हैं, जिनमें उन्होंने हिंदू समाज और मंदिर जाने वाली महिलाओं का ‘‘अपमान'' किया है.
उन्होंने कहा कि आप के नेताओं द्वारा 100 वर्षीय हीरा बा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना ‘‘पूरी तरह से अक्षम्य'' है क्योंकि उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है. ईरानी ने कहा, ‘‘उनकी (हीरा बा) एकमात्र गलती ये है कि उन्होंने नरेन्द्र मोदी को जन्म दिया जो आपकी (केजरीवाल) राजनीति को नाकाम कर रहे हैं.”
गुजरात के AAP नेता गोपाल इटालिया को NCW के ऑफिस से दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
ईरानी ने आरोप लगाया कि इटालिया ने केजरीवाल के इशारे पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं. उन्होंने दावा किया कि गुजरात के ‘आप' नेता ने कई ऐसी टिप्पणियां की हैं, जिनमें उन्होंने हिंदू समाज और मंदिर जाने वाली महिलाओं का ‘‘अपमान'' किया है.
इटालिया प्रधानमंत्री के खिलाफ अपनी कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए बयान दर्ज कराने बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यालय पहुंचे थे तो उन्हें कुछ घंटे के लिए रोका गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं