इस बार दिल्ली में बड़े स्तर पर छठ पूजा के आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है. केजरीवाल सरकार राजधानी में 1100 जगहों पर छठ पूजा का आयोजन करेगी. इसके साथ ही सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम होंगे. प्रेस कांफ्रेस में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना की तीव्रता कम हुई है लेकिन कोरोना अभी गया नहीं है, मास्क लगाकर रखियेगा हालांकि फाइन हटा लिया गया है लेकिन अपनी सुरक्षा के लिए अपनी सुरक्षा अपने हाथ है. कोरोना के नियमों का पालन कीजियेगा छठ के दौरान भी.
इसके साथ ही दिल्ली सीएम ने कहा कि 30 और 31 अक्टूबर को छठ का त्यौहार है, हम सब मिलकर छठी मैया से आशीर्वाद मांगेंगे और सूर्य भगवान की पूजा करेंगे. 2 साल से सार्वजनिक रूप से छठ पूजा नहीं मना पाए थे क्योंकि कोरोना था.लेकिन जब से हमारी सरकार बनी है तब से हम भव्य रूप से इस त्यौहार को मनाने का सिलसिला चला रहे हैं. पहले दिल्ली में छठ पूजा बहुत छोटे स्तर पर बनाई जाती थी. 2014 में 69 जगह पर दिल्ली सरकार बनाती थी छठ पूजा, 2.5 करोड़ खर्च करती थी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इसी के साथ उन्होंने ये भी जानकारी दी कि अबकी बार 1100 जगह छठ पूजा मनाई जाएगी और 25 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. छठ पूजा बड़े स्तर पर मनाने के लिए. इस बार बहुत सारी तैयारी की है क्योंकि 2 साल से लोग घर में बंद थे और बड़े स्तर पर छठ पूजा नहीं मनाई जा रही थी. साथ ही सुरक्षा पुख्ता करने के लिए दिल्ली पुलिस पूरा सहयोग करेगी और जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे.
ये भी पढ़ें : गुजरात और हिमाचल चुनाव में फ्रीबीज पर रोक लगाने वाली याचिका पर SC का जल्द सुनवाई से इंकार
हर साल की तरह टेंट साउंड सिस्टम कुर्सी टेबल एलईडी स्क्रीन का इंतजाम किया जाएगा. वैसे तो दिल्ली में 24 घंटे बिजली है लेकिन अगर कहीं बिजली कट होता है तो पावर बैकअप का इंतजाम किया गया. पीने के पानी का इंतजाम किया गया है और टॉयलेट का भी इंतजाम किया गया है. एंबुलेंस और फर्स्ट एड का भी इंतजाम किया गया है ताकि अगर कोई बीमार हो जाए तो उसको संभाला जा सके.
VIDEO: गुजरात, हिमाचल चुनाव की तारीखों का आज ऐलान संभव, 3 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं