विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2020

AAP नेता गोपाल राय ने पार्टी विधायकों संग उपराज्यपाल आवास के बाहर डाला डेरा, सुरक्षा आश्वासन मिलने के बाद लौटे

गोपा राय ने आरोप लगाया कि बाबरपुर में पुलिस बल तैनात नहीं है.

AAP नेता गोपाल राय ने पार्टी विधायकों संग उपराज्यपाल आवास के बाहर डाला डेरा, सुरक्षा आश्वासन मिलने के बाद लौटे
दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय कानून व्यवस्था को लेकर बात करने उपराज्यपाल के आवास पहुंचे थे.
  • गोपाल राय उपराज्यपाल के आवास पहुंचे थे
  • कानून व्यवस्था पर बात करने के लिए पहुंचे थे राय
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली में सीएए के चलते तनाव की स्थिति
नई दिल्ली:

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में कानून-व्यवस्था पर चर्चा करने के लिए सोमवार की देर रात उपराज्यपाल अनिल बैजल के आवास के बाहर डेरा डाला. राय ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र बाबरपुर में हालात तनावपूर्व हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में पुलिस बल तैनात नहीं है. राय ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करके कहा, ‘‘मैं बिगड़ती कानून-व्यवस्था के हालात पर चर्चा के लिए उपराज्यपाल के आवास के बाहर पहुंचा हूं. हिंसा में शामिल लोग गोलीबारी कर रहे हैं.'' बाद में दिलीप पांडे, संजीव झा, अखिलेश पति त्रिपाठी समेत कई AAP विधायक उपराज्यपाल के आवास के बाहर एकत्र हो गए. 

बाद में गोपाल राय ने ट्वीट किया, "उपराज्यपाल के प्रतिनिधि स्पेशल कमिश्नर राजेश खुराना ने दिया जनता की सुरक्षा का आश्वासन. पुलिस की बात मानकर हम वापस घर जा रहे हैं अगर फिर कोई घटना हुई तो पुनः हम LG हॉउस पहुचंगे." 

बता दें कि दिल्ली के जाफराबाद में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों के बीच रविवार को शुरू हुआ हंगामा सोमवार को और हिंसक हो गया. नागरिकता कानून के विरोधियों और समर्थकों के बीच हिंसक झड़पें हुईं जिसमें एक पुलिस कॉन्सटेबल समेत 5 लोगों की मौत हो गई. 

नागरिकता कानून को लेकर हुई हिंसा के दौरान दिल्ली में एक पुलिसकर्मी समेत 5 लोगों की मौत

भजनपुरा के पास चांदबाग में रतनलाल नाम के हेड कॉन्सटेबल की मौत हो गई है. वहीं, मोहम्मद फुकरान की भी गोली लगने से जान चली गई. साथ ही हिंसा में शाहदरा के डीसीपी अमित शर्मा भी घायल हो गए हैं. इसके साथ-साथ क़रीब 50 पुलिसवालों के घायल होने की ख़बर है.

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में 10 जगहों पर पुलिस ने धारा 144 लगाई है साथ ही जाफराबाद और आसपास के कई मेट्रो स्टेशनों को भी बंद कर दिया गया है. वहीं, उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा के बाद खजूरी खास इलाके में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है.

देखें Video: दिल्‍ली हिंसा : गोपाल राय ने प्रशासन पर लगाए आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AAP, Gopal Rai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com