विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2018

दिल्‍ली: रॉन्‍ग साइड में कार चलाकर 50 वर्षीय महिला को पहले कुचला, फिर 100 मीटर तक घसीटा

दिल्ली के कनॉट प्लेस में आउटर सर्किल पर कल रात करीब नौ बजे फैशन डिजाइनिंग की एक छात्रा ने रॉन्‍ग साइड कार चलाकर एक महिला को कुचला दिया,

दिल्‍ली: रॉन्‍ग साइड में कार चलाकर 50 वर्षीय महिला को पहले कुचला, फिर 100 मीटर तक घसीटा
फैशन डिजाइनिंग की एक छात्रा ने रॉन्‍ग साइड कार चलाकर एक महिला को कुचला दिया
नई दिल्ली: दिल्ली के कनॉट प्लेस में आउटर सर्किल पर कल रात करीब नौ बजे फैशन डिजाइनिंग की एक छात्रा ने रॉन्‍ग साइड कार चलाकर एक महिला को कुचला दिया, जिस महिला को आरोपी लड़की ने कुचला वो भीख मांगने वाली 50 साल की महिला थी. बताया जा रहा है कि आरोपी लड़की ने महिला को कार से कुचलने के बाद 100 मीटर तक घसीट कर ले गई. 

इस मामले की 20 साल की आरोपी लड़की श्रेया अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद श्रेया अपने दो सहेलियों के साथ भागने लगी तो घटनास्‍थल के आगे लगे पुलिस चेकिंग प्‍वाइंट पर उसे पकड़ लिया गया. 

बताया जा रहा है कि लड़की बरेली के एक बड़े बिजनेसमैन की बेटी है. पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. श्रेया के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत केस दर्ज था जिसके चलते उसे जमानत मिल गई है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Woman, Woman Crushed, Connaught Place, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com