विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2017

दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनंदा पुष्कर मौत में एसआईटी जांच पर केन्द्र का रुख पूछा

स्वामी का आरोप है कि मामले की जांच में असामान्य रूप से देरी हुई है जो ‘न्याय प्रणाली पर धब्बा है.’ कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर का शव 17 जनवरी 2014 को दक्षिण दिल्ली के एक पांच सितारा होटल के स्वीट से मिला था

दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनंदा पुष्कर मौत में एसआईटी जांच पर केन्द्र का रुख पूछा
सुनंदा पुष्कर और शशि थरूर. (फाइल फोटो)
  • सुब्रमण्यम स्वमी : मामले की जांच में असामान्य रूप से देरी हुई है
  • कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी थी सुनंदा पुष्कर
  • 17 जनवरी 2014 को दक्षिण दिल्ली के एक पांच सितारा होटल से मिला था शव
नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर मौत मामले की जांच अदालत की निगरानी में सीबीआई की अगुवायी वाली एसआईटी से करवाने संबंधी भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर बुधवार को केन्द्र का रूख जानना चाहा.

न्यायमूर्ति जीएस सिस्तानी और पीएस तेजी की पीठ ने इस मामले में कोई नोटिस जारी नहीं किया. पीठ ने कहा कि उसे याचिका पर केन्द्रीय गृह मंत्रालय, सीबीआई और दिल्ली पुलिस का पक्ष सुनना है.

अदालत ने मामले की अगली सुनवायी के लिए 20 जुलाई की तारीख तय की है.

स्वामी का आरोप है कि मामले की जांच में असामान्य रूप से देरी हुई है जो ‘न्याय प्रणाली पर धब्बा है.’ कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर का शव 17 जनवरी 2014 को दक्षिण दिल्ली के एक पांच सितारा होटल के स्वीट से मिला था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
GS Sistani, Ps Taiji, Central Home Ministry, Bench, Petition, Delhi High Court, Delhi Police, BJP Leader Subramanian Swamy, CBI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com