विज्ञापन

'ओह गॉड, ओह गॉड.. कितने सारे बच्चे..', सत्य निकेतन हादसे के तुरंत बाद का वीडियो, मंजर देखकर रोती रही महिला

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला PG बिल्डिंग गिरने से अब तक 6 लोगों की मौत हुई है. हादसे के तुरंत बाद महिला द्वारा शूट किया वीडियो वायरल हो रहा है.

हादसे के तुरंत बाद महिला ने रोते हुए बनाया वीडियो. (Photo: NDTV)
  • सत्य निकेतन में पांच मंजिला PG बिल्डिंग गिरने से अब तक 6 की मौत.
  • हादसे के तुरंत बाद का वीडियो सामने आया है. महिला रोते हुए बचाव की गुहार लगाती है.
  • हादसे के बाद से ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है.
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार, दोपहर पांच मंजिला पीजी बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा हो गया. इसमें अब तक 6 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. रविवार और सोमवार की दरमियानी रात रेस्क्यू ऑरेशन चला. अभी भी मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी है. अब हादसे के तुरंत बाद का एक नया वीडियो सामने आया है.  घटना के बाद, मलबे में तब्दील हो चुकी इमारत की सामने वाली बिल्डिंग से एक महिला ने वीडियो शूट किया था, जो अब वायरल हो रहा है. यह बिल्डिंग गिरने के तुरंत बाद के विजुअल्स हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि हादसे के बाद लोग इकट्ठा हो रहे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जा रहा है. तभी बगल की एक इमारत से महिला ने अपने फोन पर विजुअल्स रिकॉर्ड कर रही है और रो रही है. स्मार्टफोन से वीडियो रिकॉर्ड करने वाली महिला बहुत ही ज्यादा इमोशनल होकर रो रही है और हादसे को लेकर आश्चर्य जता रही है.

महिला रोती हुई आवाज में बोलती है, "ओह गॉड...बचाओ-बचाओ, कितने सारे बच्चे... हमारे सामने ही पूरी इमारत गिर गई. हम कहां रह रहे हैं."

कैसे ढही इमारत?

सत्य निकेतन में 50 साल पुरानी इमारत के खतरनाक ढंग से ढहने की वजह, उसके बेसमेंट के अंदर हुई कोई गड़बड़ी समझ आती है, जहां मरम्मत का काम चल रहा था. एनडीटीवी को मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मरम्मत के दौरान एक पिलर अस्थिर हो गया, जिससे ढांचा कमजोर पड़ गया और आखिरकार पूरी इमारत ढह गई.

ये भी पढ़ें: दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के हॉस्टल की इमारत गिरने का पहला VIDEO आया सामने

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: PTI

'बेसमेंट में पानी जमा होने से गिरी इमारत...'

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि बेसमेंट में पानी जमा होने और पुरानी इमारत में मरम्मत के काम की वजह से सत्य निकेतन की इमारत गिरी.

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "करीब 80% मलबा हटा दिया गया है. सिर्फ बेसमेंट का मलबा बचा है. यह पक्का है कि बेसमेंट में पानी था और पानी जमा होने के साथ-साथ पुरानी इमारत में चल रहे मरम्मत के काम की वजह से इमारत गिरी."

ये भी पढ़ें: दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे में 3 लोगों की मौत, कई अब भी मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Building Accident, Satya Niketan Building, Deaths, Delhi University, Delhi Building Collapse Cctv
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com