विज्ञापन

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के हॉस्टल की इमारत गिरने का पहला VIDEO आया सामने

दिल्ली में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया है. लगातार बारिश के बीच सत्य निकेतन में एक तीन मंजिला बिल्डिंग ढह गई है.

NDTV

दिल्ली के सत्य निकेतन (Satya Niketan) में हॉस्टल की इमारत गिरने की पहली तस्वीर सामने आई है. रविवार को हुए इस हादसे में कई बच्चे के दबे होने की आशंका है. फिलहाल मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है. बताया जा रहा है कि दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में स्थित हॉस्टल की इमारत लगातार बारिश के बीच ढह (Delhi Building Collapsed) गई, जिसमें कई लोग फंस गए. घटना के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के लोग पहुंचे और मलबे में फंसे लोगों की संख्या और हादसे से हुए नुकसान का पता लगाने के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू किया.

करीब डेढ़ बजे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, रविवार को करीब डेढ़ बजे के आसपास बिल्डिंग गिर गई. यह हादसा ऐसे समय में हुआ है, जब बीते दो दिनों से दिल्ली में लगातार बारिश का दौर जारी है. लगातार बारिश और फिर बिल्डिंग गिरने के बाद आसपास की इमारतों को भी खाली करवा लिया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

साउथ कैंपस का इलाका है सत्य निकेतन

जहां पर बिल्डिंग गिरने का हादसा हुआ है, वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास का इलाका है. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में हॉस्टल चल रहा था. ऐसे में मलबे में कई बच्चों के दबे होने की आशंका है. हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कितने बच्चे दबे हैं. फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

हॉस्टल डेज में चल रहा था लड़कों का PG

एक चश्मदीद ने दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग हादसे पर कहा कि जो इमारत गिरी है, उसका नाम 'हॉस्टल डेज़' है. ठीक उसके बगल में एक और इमारत है जो गिर गई. 'हॉस्टल डेज़' खास तौर पर लड़कों का PG है. यह पांच मंज़िला इमारत थी.  बगल वाली इमारत भी गिर गई, जो छात्र अपने कमरों के अंदर थे, वे सभी मलबे के नीचे दब गए. फंसे हुए छात्रों की सही संख्या का पता रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड की जाँच करने पर ही चलेगा. 

घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने बताया कि दोपहर में 1:34 बजे साउथ कैंपस पुलिस को स्टेशन को नानकपुरा गुरुद्वारे के पास एक इमारत गिरने की सूचना मिली. तुरंत मौके पर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है. NDRF की टीम भी पहुंच गई है. अभी फंसे या घायल लोगों की सही संख्या पता नहीं है. अब तक 2 लोगों को बचाया गया है.

यह भी पढे़ं-

पूरा शरीर अंदर, सिर्फ सिर बाहर... दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने की भयावह तस्वीर

दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल की बिल्डिंग गिरी, कई बच्चों के दबे होने की सूचना, रेस्क्यू जारी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 Delhi News, Delhi Building Collapse, Delhi Building Accident, Satya Niketan Building, Satya Niketan Building Collapse
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com