विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2019

Weather Updates:दिल्ली-एनसीआर में आज भी झमाझम बारिश के आसार, इन राज्यों में भी बरस सकते हैं बादल

Weather Updates: दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बुधवार भी आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार हैं.

Weather Updates:दिल्ली-एनसीआर में आज भी झमाझम बारिश के आसार, इन राज्यों में भी बरस सकते हैं बादल
Weather Updates: दिल्ली में बारिश के आसार
  • दिल्ली-एनसीआर में हो सकती बारिश
  • पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने के आसार
  • यूपी और मध्य प्रदेश में भी हो सकती वर्षा
नई दिल्ली:

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बुधवार भी आसमान में बादल छाए रहने के साथ  बारिश  के आसार हैं. दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह मौसम में नमी बनी हुई है और तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मंगलवार को हुई बारिश ने जगह-जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न कर दी. विभिन्न जगहों पर लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा. मंगलवार को जहां राजधानी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई, वहीं कुछ हिस्सों में सिर्फ बूंदाबांदी हुई. कुछ क्षेत्रों में भार बारशि के चलते पेड़ उखड़ गए, जिसके चलते यातायात प्रभावित हुआ. दक्षिणी दिल्ली में, एक पेड़ के उखड़ने के बाद महारानी बाग से आश्रम की ओर जाने वाले मार्ग में वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई. 'स्काइमेट' वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने मंगलवार को बताया था कि मॉनसून उत्तर भारत में पहुंच गया है और बुधवार तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा, जिसके बाद यह दक्षिण भारत की ओर बढ़ जाएगा. उन्होंने कहा था, "12 अगस्त के बाद राष्ट्रीय राजधानी में फिर बारिश का दौर शुरू होगा." इस बीच, यात्रियों और कार्यालय जाने वालों ने सोशल मीडिया पर ट्रैफिक जाम की समस्या के बारे में बताया. एक ट्विटर यूजर ने कहा, "दिल्ली में बारिश और इसके चलते दिल्ली-मेरठ हाईवे (एनएच-24) पर काफी ट्रैफिक जाम है." दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (डीटीपी) भी लगातार अपने ट्विटर हैंडल पर अपडेट पोस्ट कर रही थी.

सुषमा स्वराज का निधन पर कुमार विश्वास ने किया ट्वीट, लिखा-अटल जी के बाद...

यूपी में माॉनसून ने फिर पकड़ी रफ्तार
उत्तर प्रदेश में मॉनूसन अब एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने लगा है. मंगलवार को राजधानी समेत अन्य क्षेत्रों में हुई बारिश के चलते गर्मी से कुछ राहत है. मौसम विभाग ने राज्य में आज तेज बारिश होने की बात कही है. मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह से बादल छाए रहने के कारण प्रदेश के आस-पास के इलाकों में कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर तेज बारिश होगी. इस दौरान तेज हवाएं चलने के साथ बिजली भी कड़केगी. कानपुर का मंगलवार का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, आगरा का 26 डिग्री, गोरखपुर का 28 डिग्री, बहराइच का 26 डिग्री और इलाहाबाद का 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

राजस्थान में बारिश का दौर जारी 
राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी हिस्सों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश, कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और पश्चिमी हिस्सों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई. राजधानी जयपुर में मंगलवार को दोपहर बाद दो घंटे तक बारिश होने से शहर की कई जगह निचले इलाकों में पानी भरने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है. कई स्थानों पर सड़क पर पानी भरने की वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पडा. मंगलवार को सुबह से शाम तक जयपुर में 6.9 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई. चूरू में 18 मिलीमीटर, कोटा में 14 मिलीमीटर, और डबोक में 0.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान टोंक के मालपुरा में 10 सेंटीमीटर, उदयपुर में 7 सेंटीमीटर, नागौर के जायल में 7 सेंटीमीटर, कोटा के दीगोद 6 सेंटीमीटर, टोंक के टोडारायसिंह में 6 सेंटीमीटर, टोंक तहसील में 6 सेंटीमीटर, भीलवाडा के जहाजपुर में 5 सेंटीमीटर, अजमेर के सावर में 5 सेंटीमीटर, डूंगरपुर के गलियाकोट में 5 सेंटीमीटर, करौली के सपोटरा में 5 सेंटीमीटर, अजमेर के केकडी में 5 सेंटीमीटर, नागौर के मेडता सिटी में 5 सेंटीमीटर और राज्य के पूर्वी हिस्सों के अनेक स्थानों पर 4 सेंटीमीटर से 3 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई. विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है.

सुषमा स्वराज के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, कहा- 'भारत असाधारण नेता के निधन से दुखी'

मध्य प्रदेश में आंशिक बादल छाए
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में सोमवार सुबह से आंशिक बादल छाए हुए है, वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में सामान्य से भारी बारिश की चेतावनी दी है. राज्य में मॉनूसन की सक्रियता बनी हुई है, सोमवार की सुबह से आसमान पर आंशिक बादल छाए हुए हैं. गर्मी का असर कम है, वहीं कई स्थानों पर बारिश का दौर थमा होने से उमस का असर बढ़ने लगा है. तापमान में भी उछाल आया है. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र और दक्षिण उत्तर प्रदेश में उपरी हवाओं का चक्रवात बनने से आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने साथ ही राज्य के 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है.

गोवा में भारी बारिश के बाद एक द्वीप पर कई लोग फंसे 
गोवा में भारी बारिश के बाद पणजी के पास दिवार द्वीप पर कई लोग फंस गए. कर्नाटक से लगी राज्य की सीमा के पास आठ बसें भी फंस गयी. अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के चलते कई निचले इलाके जलमग्न हो गये हैं. द्वीप पर फंसे स्थानीय निवासी मनोहर भोमकर (70) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें द्वीप पर कुछ मकान जलमग्न दिख रहे हैं. यह वीडियो सामने आने पर जल संसाधन मंत्री फिलीप नेरी रोड्रिग्स ने कहा कि सरकार उन्हें हर मुमकिन सहायता मुहैया कराएगी. फिलहाल, यह नहीं पता चल पाया है कि द्वीप पर कितने लोग फंसे हुए हैं. वीडियो में भोमकर ने कहा कि पास की नदी के उफान पर होने से उनका मकान डूब गया. रोड्रिग्स ने कहा कि सरकार बाढ़ के कारण विभिन्न स्थानों पर फंसे लोगों को हर मुमकिन सहायता उपलब्ध कराने की कोशिश कर रही है. (इनपुट: भाषा, आईएएनएस)

VIDEO: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rain In Delhi NCR, Delhi Weather, Monsoon In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com