विज्ञापन

सत्य निकेतन हादसे पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- छोटे अफसरों पर मढ़ दी जाती है जिम्मेदारी

सत्य निकेतन इमारत हादसे पर राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा- हर बार रोकथाम नहीं बयानबाजी होती है.

सत्य निकेतन हादसे पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- छोटे अफसरों पर मढ़ दी जाती है जिम्मेदारी
सत्य निकेतन हादसे पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल (
  • राहुल गांधी ने सत्य निकेतन हादसे पर कई सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पोस्ट किया है.
  • उन्होंने कहा- बीजेपी का पैटर्न हादसे से पहले रोकथाम नहीं, बाद में बयानबाजी है.
  • राहुल ने अपनी पोस्ट में सैदुलाजाब और हौज रानी हादसों का भी जिक्र किया.
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन में हुई घटना पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कई सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि कोई जवाबदेही नहीं है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "हर बार बीजेपी सरकार का वही शर्मनाक पैटर्न- हादसों से पहले रोकथाम नहीं, उनके बाद बयानबाजी होती है, कुछ छोटे अफसरों पर जिम्मेदारी मढ़ दी जाती है और असली गुनहगार जवाबदेही मुक्त रहते हैं."

उन्होंने आगे कहा कि सत्य निकेतन में छात्रों से भरी इमारत का गिरना कोई अकेली त्रासदी नहीं है. पिछले 4 महीनों में सैदुलाजाब में ऐसी त्रासदी में 6 लोगों की मौत हुई, हौज रानी में आग ने 22 जानें ले लीं. हर बार जिंदगियां, सपने और अरमान मलबे में दबते हैं और हर बार कार्रवाई गायब रहती है.

राहुल गांधी ने कहा, "जवाबदेही मांगने पर प्रधानमंत्री खुद आपको 'दिमागी नक्सल, नाराज फूफा' जैसे अपमानजनक तमगे दे देते हैं. मकसद, सवाल पूछने वालों को शर्मिंदा करो, बदनाम करो और चुप करा दो."

उन्होंने आगे कहा, "12 साल में ये सरकार दुनिया भर की बातें कर के आपको गोल-गोल घुमाती रही, लेकिन मुद्दे की बात नहीं की. दिल्ली में 'ट्रिपल इंजन' सरकार है, तो अब किस बात से लाचार है? लाचारी है नीयत की, क्योंकि जहां नीयत नहीं होती, वहां जवाबदेही भी नहीं होती."

क्या है पूरा मामला? 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर 2026, रविवार दोपहर 1:30 बजे एक 5 मंजिला PG इमारत अचानक ढह गई. इससे बड़ा हादसा हो गया. यह इमारत पीजी के तौर पर चलती थी, जो 40-50 साल पुरानी बताई जा रही है. इसमें रहने वाले ज्यादातर छात्र केरल, हरियाणा, यूपी से संबंध रखने वाले थे. 

रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के वक्त बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था. हादसे के बाद आशंका जताई गई कि पिलर से छेड़छाड़ और पानी भरने से नींव कमजोर हुई, जिससे इमारत ढह गई. इस हादसे में अब तक 7 लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली है. हादसे के बाद से ही NDRF, दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैं.

ये भी पढ़ें: 'पापा, आपको अफसर बनकर दिखाऊंगा', दिल्ली सत्य निकेतन हादसे में हुई अक्षत की मौत, पिता ने सुनाई भावुक कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Satya Niketan Accident, Satya Niketan Building Collapse Delhi, Rahul Gandhi, Cngress, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com