पूर्व कप्तान विराट कोहली लंबे समय बाद एक बार फिर से मैदान पर हैं. और जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ मिले करीब दो महीने के ब्रेक के बाद करोड़ों चाहने वालों को एक बार फिर विंडीज के खिलाफ शुरू हुई वनडे सीरीज में चाहने वालों को फिर से कोहली के बल्ले से कुछ धुरंधर पारियां देखने को मिलेंगी. वहीं, सीरीज से पहले विराट ने स्टार-स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में कई विषयों के बारे में खुलकर अपने विचार रखे. फिर चाहे यह अगले साल के आखिर में खेले जाने वाला विश्व कप हो या फिर रोहित शर्मा से जुड़े उनके कुछ विषय. वहीं इस इंटरव्यू में रैपिड फायर सेशन में भी कोहली से एक के बाद एक सवाल दागे गए. चलिए आप जान लीजिए कि विराट ने इन सवालों के क्या जवाब दिए.
प्र-1:- पसंदीदा बल्लेबाजी जोड़ीदार?
उ.- रोहित शर्मा
प्र-2:- आपने जिस सबसे कठिन गेंदबाज का सामना किया है?
उ.- जसप्रीत बुमराह
प्र-3:- पसंदीदा प्रतिद्वंद्वी?
उ.- पाकिस्तान.
प्र-4:- पसंदीदा क्रिकेट मैदान?
उ.- चिन्नास्वामी
प्र-5:- सबसे अच्छे कप्तान जिनके तहत आपने खेला है?
उ.- एमएस धोनी
प्र-6:- एक गेंदबाज जिसका सामना आप अपने प्राइम (सर्वश्रेष्ठ फॉर्म) में कभी नहीं करना चाहेंगे?
उ.- डेल स्टेन
प्र-7:- सबसे बेहतरीन फील्डर जिसके साथ आपने खेला है?
उ.- एबी डिविलियर्स
प्र-8:- टी20आई या वनडे?
उ.- वनडे
प्र-9:- एक भारतीय खिलाड़ी जिसकी आप सबसे अधिक प्रशंसा करते हैं?
उ.- शिखर धवन
प्र-10:- वनडे या टेस्ट क्रिकेट
उ.- टेस्ट क्रिकेट
प्र-11:- वह एक खिलाड़ी जो कुछ ही मिनटों में मैच बदल सकता है?
उ.- आंद्रे रसेल
प्र-12:- एमएस धोनी के लिए एक शब्द?
उ.- मास्टरमाइंड
प्र-13:- रोहित शर्मा के लिए एक शब्द?
उ.- एफर्टलेस (सहज)
यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने बताई अपने क्रिकेट करियर की आखिरी ख्वाहिश, बोले- मैं हमेशा...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं