विज्ञापन

Raghav Chadha Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं राघव चड्ढा, जो अब भाजपा के होने जा रहे

Raghav Chadha Net Worth: आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा अब भाजपा के होने जा रहे हैं. विवाद के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है. जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं राघव चड्ढा.

Raghav Chadha Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं राघव चड्ढा, जो अब भाजपा के होने जा रहे
Raghav Chadha Net Worth Financial Portfolio of the Leader Switching from AAP to BJP

Raghav Chadha Net Worth: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी छोड़ने के ऐलान के बाद दिल्ली में सियासी संग्राम तेज हो गया है. वे अब भाजपा के होने जा रहे हैं, इससे राघव चड्ढा की चर्चा भी तेज हो गई है. राघव चड्ढा की कुल नेटवर्थ की बात की जाए तो उनके पास 36 लाख 99 हजार रुपये से अधिक की संपति है. 

साल 2022-23 में राज्यसभा चुनाव के लिए दिए गए शपथपत्र (Affidavit) के अनुसार राघव राघव चड्ढा के पास 36,99,471 रुपये की चल संपत्ति है. उनके पास नकद (Cash) ₹ 30,000, बैंक जमा और FDR (Axis Bank, New Delhi) ₹14,57,806, शेयर और म्यूचुअल फंड (Axis & BNP Paribas) ₹ 6,35,437, बीमा पॉलिसियां (LIC) ₹52,839 की हैं. 

Raghav Chadha Quits AAP for BJP: How Much Wealth Does the Rajya Sabha MP Own?

Raghav Chadha Quits AAP for BJP: How Much Wealth Does the Rajya Sabha MP Own?

राघव चड्ढा के पास ₹4,95,000 का गोल्ड    

इसके अलावा राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के पास एक मारूती कार मोटर वाहन (Maruti Swift Dzire 2019) है, जिसकी कीमत ₹ 1,32,000 है. 90 ग्राम सोना है जिसकी कीमत ₹4,95,000 है. वहीं, ₹8,96,389 की अन्य संपत्तियां (Capital Account & Interest) है.

राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़ी, कहा - दो तिहाई AAP सांसदों के साथ बीजेपी में जाएंगे

Latest and Breaking News on NDTV

राघव चड्ढा पर तीन केस दर्ज 

शपथपत्र के अनुसार, सांसद राघव चड्ढा के खिलाफ तीन केस दर्ज हैं, IPC की धारा 499/500 का मामला राउज़ एवेन्यू कोर्ट, लिल्ली में विचाराधीन है. इसके अलावा उनके खिलाफ गाजियाबाद में IPC की धारा 505 और नोएडा, गौतम बुद्ध नगर में IPC की धारा 500, 505(2) और IT एक्ट 2000 की धारा 66 के तहत भी केस दर्ज है.  

पंजाब के लोग कभी माफ नहीं करेंगे... 7 सांसदों के टूटने पर AAP का आया पहला रिएक्शन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com