विज्ञापन

पंजाब के लोग कभी माफ नहीं करेंगे... 7 सांसदों के टूटने पर AAP का आया पहला रिएक्शन

AAP ने कहा कि ऐसे लोगों के साथ जाकर आप कोई बहुत बड़ा परिवर्तन या क्रांति करेंगे, क्या इन बातों पर कोई भरोसा करेगा. जब-जब आम आदमी पार्टी को धोखा दिया गया है तब तब जनता ने पलटकर दिया है. इसका जवाब भी पंजाब के लोग देंगे. इस धोखेबाजी का जवाब भी पंजा की जनता ही देगी.

पंजाब के लोग कभी माफ नहीं करेंगे... 7 सांसदों के टूटने पर AAP का आया पहला रिएक्शन
AAP सांसदों के पार्टी छोड़ने पर अनुराग ढांडा ने दी प्रतिक्रिया
NDTV
  • AAP के मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि पंजाब की जनता इन 7 सांसदों को माफ नहीं करेगी
  • अनुराग ढांडा ने आरोप लगाया कि ईडी और CBI का दुरुपयोग कर सांसदों को डराकर ऑपरेशन लोट्स के तहत तोड़ा जा रहा है
  • राघव चड्ढा ने बताया कि राज्यसभा के दो-तिहाई AAP सांसद भारत के संविधान का उपयोग कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं
नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी (AAP) के सात राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने की घोषणा को लेकर AAP का पहला रिएक्शन आ गया है. पार्टी के मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि AAP के जिन सांसदों ने बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है उन्हें पंजाब की जनता कभी माफ नहीं करेगी. मैं तो बीजेपी से भी कहना चाहता हूं कि ये भगवंत मान की सरकार को रोकने की कोशिश करने का जो आपने ये काम किया है ये सबको दिख रहा है. सबको दिख रहा है कि कौन कहां से उठकर किसे कहां तक पहुंचाया गया है. आज मन बहुत दुखी है, इस बात के लिए की एक अच्छी सरकार पंजाब में चल रही है. भगवंत मान पंजाब के लोगों के लिए अच्छा काम कर रहे हैं. और आज उस सरकार के साथ ऑपरेशन लोट्स का खेल खेला जा रहा है. हमारे सांसदों को तोड़ा जा रहा है. अपनी पार्टी में शामिल किया जा रहा है. ईडी और सीबीआई का खेल खेला जा रहा है. 

भय दिखाकर ऑपरेशन लोट्स चलाया जा रहा है

आम आदमी पार्टी ने कहा है कि हम तो देख रहे हैं कि कैसे ईडी का छापा डलवाकर सांसदों को तोड़ लिया गया. मतलब साफ है कि भय दिखाकर ऑपरेशन लोट्स चलाया जा रहा है.जिन लोगों ने पंजाब के किसानों के खिलाफ कानून पास किया ये लोग उस पार्टी में शामिल हो कर किसानों के लिए लड़ने की बात कर रहे हैं. जनता सब देख रही है. ऐसे लोगों के साथ जाकर आप कोई बहुत बड़ा परिवर्तन या क्रांति करेंगे, क्या इन बातों पर कोई भरोसा करेगा. जब-जब आम आदमी पार्टी को धोखा दिया गया है तब तब जनता ने पलटकर दिया है. इसका जवाब भी पंजाब के लोग देंगे. इस धोखेबाजी का जवाब भी पंजाब की जनता ही देगी.

राघव चड्ढा ने छोड़ा AAP का साथ

आपको बता दें कि शुक्रवार को आम आदमी पार्टी में रहे उनके सात राज्यसभा सांसदों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ऐलान किया था कि वो अब बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी के दो तिहाई सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि वो आम आदमी पार्टी को छोड़ रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ AAP के कुछ अन्य नेता भी आम आदमी पार्टी से अपना नाता तोड़ रहे हैं. राघव चड्ढा के साथ आप के कुछ अन्य सांसद भी बीजेपी में जा रहे हैं. इसमें अशोक मित्तल और संदीप पाठक भी शामिल हैं.

इस पार्टी को मैंने खून-पसीने से सींचा है

AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि हमने यह फैसला किया है कि हम, यानी राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को BJP में मिला लेंगे.राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस AAP को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से भटक गई है. अब यह पार्टी देश के हित में नहीं, बल्कि अपने निजी फायदे के लिए काम करती है. पिछले कुछ सालों से, मुझे यह महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं. इसलिए, आज हम यह घोषणा करते हैं कि मैं AAP से खुद को अलग कर रहा हूं और जनता के करीब जा रहा हूं.

यह भी पढ़ें: Raghav Chadha Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं राघव चड्ढा, जो अब भाजपा के होने जा रहे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AAP, Raghav Chadha, Raghav Chadha AAP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com