विज्ञापन

राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़ी, कहा - दो तिहाई AAP सांसदों के साथ बीजेपी में जाएंगे

Raghav Chadha Joins BJP: आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने AAP को छोड़ने की बात कही है,. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वो पार्टी के दो तिहाई सांसदों के साथ बीजेपी में जाएंगे.

राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़ी, कहा - दो तिहाई AAP सांसदों के साथ बीजेपी में जाएंगे

राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी के दो तिहाई सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि वो आम आदमी पार्टी को छोड़ रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ AAP के कुछ अन्य नेता भी आम आदमी पार्टी से अपना नाता तोड़ रहे हैं. राघव चड्ढा के साथ आप के कुछ अन्य सांसद भी बीजेपी में जा रहे हैं. इसमें अशोक मित्तल और संदीप पाठक भी शामिल हैं.

AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "हमने यह फैसला किया है कि हम, यानी राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को BJP में मिला लेंगे."

राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दो तिहाई से ज्यादा सांसद इस मुहिम में हमारे साथ हैं, उन्होंने हस्ताक्षर भी कर दिए हैं, आज सुबह चेयरमैन राज्यसभा को सबमिट कर दी है.

किन-किस सांसदों के बीजेपी में जाने का किया दावा?

राघव चड्ढा ने जिन सांसदों के बीजेपी में जाने की बात कही है उसमें कई बड़े चेहरे शामिल हैं. 

  • स्वाति मालीवाल
  • हरभजन सिंह 
  • राघव चड्ढा
  • संदीप पाठक
  • अशोक मित्तल 
  • विक्रमजीत सिंह साहनी

AAP पर निशाना साधा

राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, "जिस AAP को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से भटक गई है. अब यह पार्टी देश के हित में नहीं, बल्कि अपने निजी फायदे के लिए काम करती है. पिछले कुछ सालों से, मुझे यह महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं. इसलिए, आज हम यह घोषणा करते हैं कि मैं AAP से खुद को अलग कर रहा हूं और जनता के करीब जा रहा हूं.' 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raghav Chadha, Raghav Chadha AAP, Raghav Chadha AAP Candidate, Raghav Chadha BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com