नोएडा में पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी स्ट्रीट क्राइम (Noida Crime) रुकने का नाम नहीं ले रहा है. बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह सरेराह अपराध करने से नहीं चूक रहे. ताजा मामला नोएडा के सेक्टर 12 का है. यहां पर बाइक सवार बदमाशों ने एम ब्लाक मार्केट पास परिवार के साथ मोमोज खाने आए एक व्यक्ति की सोने की चेन झपटी (Gold Chain Snatching) और वहां से भाग गया. पीड़ित ने बाइक सवारों का पीछा करने की कोशिश की लेकिन वह नाकामयाब रहा. ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस इन अपराधियों की तलाश कर रही है.

(सोने की चेन लूटकर भागता बदमाश)
सोने की चेन झपटकर भागे बदमाश
सीसीटीवी में कैद स्नैचिंग की ये घटना ये बयां करने के लिए काफी है कि नोएडा में बदमाश कितने बेखौफ है. सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि चेन लुटेरे बाइक पर सवार होकर आए और फिर एक चेन लुटेरा बाइक से नीचे उतरा और टकटकी बांधे पीड़त को देखते रहा. दूसरे अपराधी ने बाइक चालू रखी हुई थी. मौका मिलते ही उसने शख्स की सोने की चेन खींची और दोनों बाइक सवार वहां से फरार हो गए. जब तक पीड़ित कुछ समझ पाता दोनों वहां से भाग चुके थे.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान

(शख्स के गले से सोने की चेन खींचता बदमाश)
चेन स्नैचिंग की घटना CCTV में कैद
पीड़ित ललित दिल्ली के कोंडली का रहने वाले हैं. वह अपने परिवार के साथ मोमोज खाने सेक्टर 12 के एम ब्लाक मार्केट पहुंचे थे. इसी दौरान उनके साथ ये घटना घट गई. ललित की तहरीर पर थाना 24 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. वह सीसीटीवी में कैद इन तस्वीरों के सहारे जल्द ही चेन लुटेरों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं