सोसाइटी में रहने वालों को कोविड-19 के खिलाफ सावधानियां बरतनी होगी (तस्वीर: प्रतीकात्मक)
गाजियाबाद:
उत्तरप्रदेश स्थित गाजियाबाद जिले के जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने शनिवार को आवासीय सोसाइटी में अखबार विक्रेताओं और घरेलू सहायकों को प्रवेश की अनुमति दे दी. इन सोसाइटी में रहने वाले अधिकतर निवासियों ने प्रशासन से उनके परिसरों में अखबार विक्रेताओं और घरेलू सहायकों को प्रवेश करने की अनुमति देने की मांग की थी.
जिलाधिकारी के मुताबिक सोसाइटी में रहने वाले लोगों की आवश्यकतानुसार घरेलू सहायक, चालक, प्लंबर, बिजली का काम करने और एसी की मरम्मत करने वाले परिसर में प्रवेश कर सकते हैं लेकिन सोसाइटी में रहने वालों को कोविड-19 के खिलाफ सावधानियां बरतनी होगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Ghaziabad, Ghaziabad News In Hindi, Maid Allowed In Ghaziabad's Society