विज्ञापन

गुरुग्राम: संदूक में पति की लाश, पत्नी के अवैध संबंध... सनसनीखेज मर्डर का पुलिस ने ऐसे खोला राज

आरोपी और मृतक अमन की पत्नी के साथ संबंध बन गए थे. जिसके बारे में अमन को पता चल गया और दोनों के बीच 3-4 दिन पहले विवाद भी हुआ था. मृतक की पत्नी से भी संदेह के आधार पर पूछताछ की जा रही है.

गुरुग्राम: संदूक में पति की लाश, पत्नी के अवैध संबंध... सनसनीखेज मर्डर का पुलिस ने ऐसे खोला राज
गुरुग्राम में सनसनीखेज मर्डर का पुलिस ने ऐसे खोला राज

Gurugram Murder: हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर-53 थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है. जहां पर पत्नी के अवैध संबंध ने एक 24 वर्षीय युवक की जान ले ली. युवक की हत्या करके उसके शव को लोहे के संदूक में बंद कर दिया गया. मृतक के गले पर किसी धारदार हथियार से वार के गहरे निशान मिले. आरोपी यहीं तक नहीं रुके, लाश को कोई पहचान न पाए, इसके लिए उसके चेहरे को भी जलाने की कोशिश की गई. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की पत्नी ने भी पुलिस पूछताछ कर रही है.

बिहार के सहरसा निवासी था मृतक

मृतक की पहचान बिहार के सहरसा निवासी अमन के रूप में हुई है. पुलिस को सूचना मिली कि एक झुग्गी में किसी व्यक्ति की हत्या कर दी गई, जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि एक व्यक्ति का शव संदूक में बंद था. पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए. गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि जांच में पता चला कि मृतक अमन सहरसा, बिहार का रहने वाला था और यहां पर अपनी पत्नी सुनीता के साथ रहता था.

मृतक अमन (फाइल फोटो)

मृतक अमन (फाइल फोटो)

लिव-इन में रहता था अमन- मृतक का भाई

मृतक के भाई ने लिखित शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. जिसके बाद जांच में दो आरोपियों की पहचान की गई, जिसमें एक का नाम सोनू है और दूसरे का नाम मोहम्मूद सिराज के रूप में हुई. दोनों बिहार के रहने वाले हैं, उन्हें गिरफ्तार करके पूछताछ चल रही है. मृतक के एक भाई ने बताया कि लड़की ने फोन करके कहा कि आपके भाई को सोनू ने मारकर पेटी में बंद कर दिया. इस पर मैंने अपने बड़े भाई को फोन किया, जो वहां पर पहुंचा तो देखा बक्से में लाश पड़ी थी. अभी शादी नहीं हुई थी, वह लिव-इन में रह रहा था और 24 साल का था. यह सेक्टर 54 में मेट्रो स्टेशन के पास हुई. 

पत्नी के अवैध संबंध पर हुआ था विवाद

पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपी साथ में रहते थे. आरोपी सोनू और मृतक अमन की पत्नी के साथ संबंध बन गए. जिसके बारे में अमन को पता चल गया और दोनों के बीच 3-4 दिन पहले विवाद भी हुआ था. इसके बाद आरोपी डर गया कि कही वह इसको मार न दे, जिस पर सोनू ने मोहम्मद सिराज के साथ मिलकर 25 अप्रैल की सुबह साढ़े 6 बजे की इस हत्या को अंजाम दिया. पूछताछ में बताया कि एक आरोपी ने अमन के पैर पकड़ लिए और दूसरे ने गला घोंटकर हत्या कर दी. फिर शव को संदूक में डालकर छिपा दिया गया. मृतक की पत्नी से भी संदेह के आधार पर पूछताछ की जा रही है. हत्या में कोई संलिप्तता पाए जाने पर मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

अभी तक की जांच में पता चला कि मृतक कोई काम नहीं करता था, उसकी पत्नी दूसरे के घरों में साफ-सफाई का काम करती. जिस दिन हत्या हुई, उस दिन भी वह घरों में काम पर गई थी. आरोपियों को जैसे ही इस बात का पता चला कि अमन झुग्गी में अकेले है तो वे इस वारदात को अंजाम देने पहुंच गए. शव संदूक में बंद था, जो झुग्गी में रखा था. आरोपी सोनू के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज है. 

यह भी पढे़ं-

गुरुग्राम: मां ने ढाई साल की बेटी का किया कत्ल, फिर कैंची से आत्महत्या की कोशिश  

गैस सिलेंडर से पत्नी की हत्या, मामूली कहासुनी के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana Murder, Gurugram Murder, Gurugram Husband Murder, Live In Parter Murder, Gurugram News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com