NDTV के इस विशेष जयपुर लाइव पन्ने (Jaipur LIVE page) पर आपका स्वागत है. इस पन्ने पर आप राजस्थान की राजधानी जयपुर से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबरें पाएंगे. यह पन्ना पूरे दिन अपडेट होता रहेगा, जिससे आप जयपुर के हर बड़े घटनाक्रम को एक साथ इस लाइव पन्ने पर पढ़ सकेंगे. कल, 28 जून जयपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ. 14 RAS और RMS अधिकारियों के तबादले किए गए. सीएम ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ किया.
सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती में SOG की कार्रवाई, पचपदरा रिफाइनरी को लेकर तैयारियां समेत कई अहम खबरें हमारे इस स्पेशल लाइव पेज पर एक साथ उपलब्ध रहेंगी और यह पन्ना लगातार अपडेट होता रहेगा. जयपुर में NDTV के संवाददाताओं तथा अन्य स्रोतों के माध्यम से हम शहर की हर बड़ी खबर आप तक पहुंचाते रहेंगे. तो जयपुर की ताजातरीन खबरों पर नजर रखने के लिए जुड़े रहें NDTV के इस लाइव पेज से.
कल दिनभर की अहम खबर जानने के लिए क्लिक करिए.
Here are the Live Updates of Jaipur News Today:
Rajasthan News: राजस्थान हाईकोर्ट में आज से अदालती कार्यवाही होगी शुरू
1 जून से 28 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद आज से फिर अदालतें खुलेंगी. सुनवाई का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगा. राजस्थान हाईकोर्ट में भर्ती परीक्षा से से जुड़े चार मामलों पर सुनवाई होनी है. शिक्षक भर्ती-2025 लेवल 1, शिक्षा विभाग में व्याख्याता पद पर पदोन्नति, पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में एनसीसी प्रमाण पत्र के नंबर नहीं देने और SI भर्ती-2021 में आवेदन वंचित प्रकरण मामलों की सुनवाई होगी.
Yamuna Link Project:आज यमुना जल समझौते पर राजस्थान और हरियाणा के बीच साइन होगा MoA
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज (29 जून) सुबह 8:30 बजे जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. सुबह 11:30 बजे दिल्ली में यमुना जल परियोजना के संबंध में MOA हस्ताक्षर कार्यक्रम होगा. हरियाणा और राजस्थान के बीच समझौता साइन होगा. इससे पहले दोनों राज्यों के बीच एमओयू हुआ था और DPR तैयार हो चुकी है. एमओए में दोनों राज्यों की तरफ से होने वाले आर्थिक योगदान और अन्य खर्चे का जिक्र होगा. MOA कानूनी रूप से बाध्यकारी यानी एक विधिक दस्तावेज होता है, जिसे कानूनी रूप से पूरा करने के लिए दोनों पक्ष बाध्य होते हैं.
Jaipur Weather Live: जयपुर में बारिश का अलर्ट
आज जयपुर, टोंक, बूंदी, झालावाड़, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, भरतपुर, अलवर, धौलपुर और डीग में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है.
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) June 28, 2026