- अमेरिका और ईरान हमले रोकने पर सहमत हो गए हैं, AXIOS के अनुसार यह दावा एक सीनियर अमेरिकी अधिकारी ने किया है
- दोनों पक्ष मंगलवार को कतर की राजधानी में मिलेंगे भी ताकि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अपने विवाद को सुलझा सकें
- सीजफायर को अभी 11 दिन नहीं हुए हैं और दोनों देश आपस में लड़ बैठे हैं.
अमेरिका और ईरान एक-दूसरे पर हमले रोकने पर सहमत हो गए हैं. सीजफायर के बावजूद दोनों के बीच एक दूसरे पर हमले के एक दिन बाद यह सहमति बनी है. एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार एक सीनियर अमेरिकी अधिकारी ने यह जानकारी दी है. इसके अलावा दोनों पक्ष मंगलवार को कतर की राजधानी में मिलेंगे भी ताकि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अपने विवाद को सुलझा सकें. खबर लिखे जाने तक अभी यह साफ नहीं है कि इस मामले पर ईरान का आधिकारिक रुख क्या है.
एक दूसरे अमेरिकी अधिकारी ने भी एक्सियोस को बताया कि दोनों पक्ष "फिलहाल" पीछे हट जाएंगे और बातचीत जारी रहने के दौरान होर्मुज में जहाज बिना किसी रोक-टोक के आ-जा सकेंगे. इस रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों और मामले की जानकारी रखने वाले एक तीसरे सूत्र, दोनों ने कतर में हुई मंगलवार की बैठक की पुष्टि की.
बता दें कि अभी दोनों देशों के बीच सीजफायर को 11 दिन ही हुए हैं और यह पहले से ही कमजोर स्थिति में है. वजह है कि दोनों तरफ से फिर से हमले शुरू हो गए हैं और राष्ट्रपति ट्रंप ने युद्ध दोबारा शुरू करने और काम पूरा करने की धमकी दी है. उन्होंने फिर से ईरान को नक्शे से खत्म करने की धमकी दी है. वहीं, ईरान ने चेतावनी दी कि अगर सीजफायर का उल्लंघन हुआ, तो सारी कूटनीतिक बातचीत पूरी तरह रोक दी जाएगी.
इस रिपोर्ट के अनुसार एक सीनियर अमेरिकी अधिकारी ने एक्सियोस को बताया, "हमने सभी तरह की सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला किया है. यहां उन्होंने 'काइनेटिक एक्टिविटी' रोकने टर्म का इस्तेमाल किया, इस शब्द का इस्तेमाल सैन्य हमलों और दूसरी तरह की आक्रामक कार्रवाइयों के लिए किया गया है.
यह भी पढ़ें: ईरान पर अमेरिका का बड़ा हमला, ट्रंप की धमकी- नहीं सुधरे तो नामोनिशान मिटा देंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं