विज्ञापन

वीडियो गेम खेलने के दौरान विवाद; गाजियाबाद में नाबालिग बच्चे की चाकू से गोदकर हत्या, लोनी बॉर्डर में सनसनी

Ghaziabad Minor Murder Case: गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में वीडियो गेम खेलने के दौरान हुए विवाद में एक नाबालिग ने दूसरे नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी. जानिए क्या है पूरा मामला.

वीडियो गेम खेलने के दौरान विवाद; गाजियाबाद में नाबालिग बच्चे की चाकू से गोदकर हत्या, लोनी बॉर्डर में सनसनी
गाजियाबाद लोनी बॉर्डर क्षेत्र में नाबालिग की हत्या के बाद पुलिस सक्रिय

Ghaziabad Minor Murder: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब वीडियो गेम खेलने के दौरान हुए विवाद में एक नाबालिग किशोर ने दूसरे नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, जिसे देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता बरती है. मृतक और आरोपी के अलग‑अलग धर्म से जुड़े होने के कारण पुलिस स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है. घटना के बाद से ही आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है.

नाई पूरा कॉलोनी में हुआ विवाद

यह घटना गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की आर्य नगर कॉलोनी से जुड़ी बताई जा रही है. यहां मजदूरी करने वाले नईम का परिवार रहता है, जिसमें उनकी पत्नी, चार बेटे और एक बेटी हैं. नईम का 15 वर्षीय बेटा फैजान पानी के प्लांट पर काम करता था. बुधवार को फैजान घर के पास ही नाई पूरा कॉलोनी में वीडियो गेम खेलने गया था.

सुनिए पुलिस ने क्या कहा?

गेम खेलते समय हुआ झगड़ा

बताया जा रहा है कि वीडियो गेम खेलने के दौरान फैजान का दूसरे नाबालिग किशोर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी नाबालिग ने फैजान पर चाकू से हमला कर दिया. हमलावर की उम्र करीब 14 वर्ष बताई जा रही है. वार करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

अस्पताल में तोड़ा दम

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल फैजान को तत्काल पास के अस्पताल पहुंचाया. हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फैजान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त की जा रही है.

आरोपी की तलाश में पुलिस

पुलिस ने आरोपी नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है, हालांकि खबर लिखे जाने तक उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका था. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के परिवार का आपराधिक इतिहास क्या है. सूत्रों के अनुसार, आरोपी के पिता और चाचा पर वर्ष 2024 में हत्या का मामला दर्ज है, जिसमें उसके पिता वर्तमान में जेल में बंद बताए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें : अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर वसीम खान गिरफ्तार; राजस्थान से इंदौर तक था नेटवर्क, 20+ केस अब 24 ग्राम MD ड्रग मिला

यह भी पढ़ें : खंडवा को दहलाने की साजिश: हरियाणा से आए युवक के पास से 29 तलवारें जब्त, संवेदनशील इलाकों में कर रहा था तस्करी

यह भी पढ़ें : वायरल गर्ल मोनालिसा अंतरधार्मिक विवाह विवाद में नया मोड़; मानव अधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

यह भी पढ़ें : सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा के हैं खूब चर्चे; रात्रिकालीन चौपाल में देर रात तक जनता की शिकायतें सुनते हैं साहब

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad Minor Murder, Loni Border Police Station, Ghaziabad, Video Game Dispute, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com