दिल्ली में वोटर लिस्ट की गहन समीक्षा के बाद करीब 47 लाख लोगों के नाम हटाए गए हैं. दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत सोमवार को ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में 1.45 करोड़ में से 47 लाख नाम कम हुए हैं. ओखला, तुगलकाबाद, बुराड़ी, बदरपुर से लेकर रिठाला तक सबसे ज्यादा नाम घटे हैं. डेढ़ लाख से ज्यादा नाम कम होने वाला इलाका बुराड़ी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा में आता है. ओखला में 1.63 लाख, बदरपुर और विकासपुरी में करीब 1 लाख 46 हजार और रिठाला में 1 लाख 6 हजार नाम घटे हैं. ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट के बाद 31 अगस्त से 30 सितंबर तक नाम शामिल कराया जा सकता है. दिल्ली का फाइनल वोटर लिस्ट 4 नवंबर को आएगी.
कहां कितने नाम घटे
तुगलकाबाद : 47.85%
ओखला : 45.33%
कस्तूरबा नगर : 44.03%
बदरपुर : 42.67%
दिल्ली कैंट से रोहिणी तक का हाल
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली कैंट में सबसे कम नाम 22,855 हटाए गए हैं. शकूर बस्ती में 27,233), रोहिणी में 24,888, राजौरी गार्डन में 30,856 और मटिया महल में 32,099 नाम वोटर लिस्ट से डिलीट किए गए हैं. अनुपात में देखें तो रोहिणी में सबसे कम नाम 16.5% हटाए गए हैं. इसके बाद शकूर बस्ती (18.74%), राजौरी गार्डन (20.86%), मटिया महल 24.5% और मंगोल पुरी 21.24% नाम हटाए गए हैं.
चांदनी चौक से बल्लीमारान तक 33 फीसदी घटे
चांदनी चौक से 39 फीसदी वोटर्स घटे हैं. बल्लीमारान से 32.6 फीसदी, मुस्तफाबाद से 28 फीसदी, बाबरपुर से 27 फीसदी, सीलमपुर से 23.3 फीसदी नाम हटाए गए हैं. कस्तूरबा नगर में 44.4 फीसदी और आरके पुरम में 44 प्रतिशत नाम हटे हैं. रोहिणी में 16.5 और शकूरबस्ती से 18.7 फीसदी नाम घटे हैं. कहा गया है कि 47 लाख हटाए गए नामों से 43 फीसदी दूसरी जगह स्थायी तौर पर चले गए हैं. 2.8 लाख मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है. जबकि करीब डेढ़ लाख डुप्लीकेट वोटर्स हैं.
दिल्ली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
जिलावार देखें तो वोटरों की सबसे ज्यादा संख्या साउथ ईस्ट दिल्ली में 6.79 लाख थी. नई दिल्ली में सबसे कम 60,170 नाम हटाए गए हैं. पूर्वी दिल्ली में 5.70 लाख, उत्तर पश्चिमी दिल्ली में 3.71 लाख, उत्तर पूर्वी दिल्ली में 5.43 लाख, दक्षिणी दिल्ली 5.19 लाख में भी बड़ी संख्या में वोटरों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं.नस्पेशल इंटेंसिव रिविजन की प्रक्रिया के तहत दिल्ली की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हुई है.इसमें मौजूदा 1.45 करोड़ वोटर में से 47 लाख 50 हजार वोटरों के नाम हटाए गए हैं.
वोटर लिस्ट में कैसे करें अपना नाम
कोई भी वोटर दिल्ली के सीईओ और निर्वाचन आयोग के वोटर पोर्टल के जरिये ड्रॉफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम जांच सकते हैं. मतदाता पहचान पत्र संख्या (EPIC) से स्टेट के तौर पर दिल्ली का चयन कर ईपीआईसी नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद नाम खोजा जा सकता है. दिल्ली और अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर नाम चेक कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें : Delhi SIR में कट गया नाम, फिर से ऐसे पा सकते हैं वोट का अधिकार
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कैसे जुड़वाएं?
अगर किसी वोटर या दिल्लीवसी का नाम ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं है तो अभी उसके पास विकल्प है. वो शख्स 30 सितंबर तक अपना दावा कर सकता है. उसे निर्धारित घोषणापत्र, आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म 6 जमा करना होगा.स्थायी निवास बदल चुके हैं और नए निर्वाचन क्षेत्र में नाम बदलवाना चाहते हैं तो नए पते वाले इलाके में फॉर्म 6 जमा करना होगा.

मतदाता सूची का सत्यापन
दिल्ली में एसआईआर के तहत घर-घर जाकर सत्यापन अभियान में 1 करोड़ 45 लाख 10 हजार 299 मतदाताओं का सत्यापन किया गया. इनमें से 67 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने बीएलओ को डिजिटली अपनी जानकारी साझा की. जबकि 47 लाख 56 हजार 722 नाम गायब हैं. इनमें गैरहाजिर, दूसरी जगह शिफ्ट किए गए, मृत, डुप्लीकेट वोटर हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें : Delhi SIR में 47.7 लाख वोटरों के कट गए नाम, जानिए घर बैठे कैसे चेक करें अपना वो
फॉर्म 6 क्या है
फॉर्म 6 का इस्तेमाल मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के आवेदन में किया जाता है. आवेदकों को अपनी जन्मतिथि और निवास स्थान को प्रमाणित करने वाले दस्तावेज देने होते हैं.जन्म प्रमाणपत्र के दौर पर जन्म प्रमाण पत्र दे सकते हैं. आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सीबीएसई, आईसीएसई या अन्य बोर्ड की 10वीं अथवा 12वीं की मार्कशीट और भारतीय पासपोर्ट भी मान्य है.इनमें से कोई दस्तावेज नहीं है तो आवेदक अपने नाम या माता-पिता, पति-पत्नी अथवा वयस्क बच्चों के नाम पर जारी पते के प्रमाण की स्वप्रमाणित प्रति दे सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं