विज्ञापन

बारिश से दिल्ली बेहाल! धौला कुआं से ITO तक जाम, जगह-जगह जलभराव; पेड़ गिरने के 32 शिकायतें

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के बाद 81 जगह जलभराव और 32 पेड़ गिरने की शिकायतें दर्ज हुईं. धौला कुआं, ITO, आश्रम समेत कई इलाकों में घंटों ट्रैफिक जाम रहा.

बारिश से दिल्ली बेहाल! धौला कुआं से ITO तक जाम, जगह-जगह जलभराव; पेड़ गिरने के 32 शिकायतें
बारिश से दिल्ली बेहाल!
IANS
  • दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से लोगों को काफी परेशानी हुई.
  • पीडब्लूडी व NDMC को जलभराव और पेड़ गिरने की कई शिकायतें मिलीं.
  • बारिश के बाद दिल्ली में धौला कुआं से ITO तक जाम ही जाम नजर आया.

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को जबरदस्त बारिश हुई है. सुबह से शाम तक हुई भारी बारिश के कारण लोगों को भारी परेशानी का भी सामना करना पड़ा. दिल्ली में कई मुख्य सड़कों पर जबरदस्त ट्रैफिक जाम रहा. कई कनेक्टिंग सड़कों पर भी वाहन रेंगते नजर आए, जैसे पूरा शहर ही थम सा गया. जगह-जगह जलभराव, पेड़ गिरने और सड़कों पर रेंगते वाहनों के कारण दिल्ली के बड़े हिस्से में आवागमन ठप सा पड़ गया. जबरदस्त बारिश के बाद जलभराव और ट्रैफिक जाम के बीच जब आम लोगों को परेशानी हुई तो दिन खत्म होने के साथ दिल्ली के सरकारी दफ्तरों के शिकायत रजिस्टर में भी इसका असर दिखा. 

जगह-जगह गिरे पेड़

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पीडब्लूडी को जलभराव की 66 शिकायतें और पेड़ गिरने की 17 शिकायतें मिलीं. जबकि नई दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल (NDMC) को पानी भरने की 15 और पेड़ गिरने की 15 शिकायतें मिलीं. सिर्फ़ इन दो एजेंसियों को ही पानी भरने की 81 और पेड़ गिरने की 32 शिकायतें मिलीं. दिनभर हुई बारिश के कारण दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिल्ली के इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हुए. 

IANS

IANS

ट्रैफिक जाम के कारण रेंगते रहे वाहन

महिपालपुर, छतरपुर, ओखला, संगम विहार, सैनिक फार्म, वसंत कुंज, वसंत विहार, मालवीय नगर और ग्रेटर कैलाश-II जैसे इलाकों से पानी भरने की खबरें आईं. इसके अलावा मेहरौली-बदरपुर रोड पर पानी जमा होने से ट्रैफिक बहुत धीमा हो गया. ऐसे ही खानपुर, संगम विहार, देवली और अंबेडकर नगर से गुज़रने वाले लोगों को भी देरी का सामना करना पड़ा. 

आईटीओ, आश्रम की सड़कों पर जाम

शाम के समय बारिश होने के कारण महिपालपुर और धौला कुआं की ओर जाने वाली सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं. जिस समय बारिश जबरदस्त बारिश हो रही थी, वह समय पीक ट्रैफिक आवर्स होता है. बारिश के कारण सिर्फ जलभराव की दिक्कते नहीं रहीं. रिंग रोड, NH-48 और मथुरा रोड के कुछ हिस्सों पर ट्रैफिक धीमा हो गया, जबकि धौला कुआं, आश्रम, ITO और मध्य दिल्ली की कई सड़कों पर भी भंयकर जाम देखने को मिला.

IANS

IANS

जलभराव से परेशान हुए दिल्ली के लोग

दिल्ली में गुरुग्राम-धौला कुआं रूट पर लंबा ट्रैफिक जाम रहा और वाहन रेंगते नजर आए. बारिश के चलते पूर्वी दिल्ली में भी ट्रैफिक जाम और जलभराव की समस्या देखने को मिली. शकरपुर, मंडावली, मयूर विहार, गांधी नगर और कृष्णा नगर के कुछ हिस्सों में जलभराव और धीमे ट्रैफ़िक की ख़बरें आईं, जिससे शहर में जाम वाली जगहों की सूची और लंबी हो गई. 

PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि जिन जगहों पर दिक्कतों की ख़बरें आ रही थीं, उनमें से कई इलाके ऐसे थे जहां ड्रेनेज या दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर का काम चल रहा था. जलभराव पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए PWD मंत्री ने कहा, "दिल्ली में कई जगहें ऐसी हैं जहां हमारा काम चल रहा है, जहां नई नालियों का काम हो रहा है, जहां कई दूसरे काम हो रहे हैं. इसलिए, जहां भी काम चलेगा, वहां दिक्कतें तो होंगी ही."

यह भी पढे़ं-

कल का मौसम: दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक आफत की बारिश, मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

सावन में झमाझम बारिश की 2 वजह, समझें क्यों कमजोर पड़ा अलनीनो; दिल्ली टू यूपी बदला मौसम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Rain, Delhi Rain Alert, Delhi Traffic Jam, Delhi Traffic Jam Update, Delhi Traffic Jams Heavy Rain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com