- दिल्ली में लगातार बारिश की वजह से यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है .
- यमुना का वर्तमान जलस्तर 203.91 मीटर है और खतरे का स्तर 205.66 मीटर है
- प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है बारिश जारी रहने पर बाढ़ के हालात पैदा हो सकते हैं
दिल्ली में हो रही लगातार बारिश के बीच राजधानी वालों के लिए खतरे की घंटी बज गई है. बारिश के बीच युमना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. भले ही इसने अब तक खतरे के निशान को पार नहीं किया है लेकिन फ्लो बहुत तेज है. अगर पानी ऐसे ही बढ़ता रहा तो यह खतरे के निशान को पार कर सकता है. दिल्ली में लगभर हर साल बारिश के मौसम में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने लगता है. पिछली बार निचले इलाकों में बाढ़ भी आ गई थी.
यमुना का खतरे का स्तर 205.66 मीटर
यमुना का मौजूदा जलस्तर 203.91 मीटर पहुंच गया है. अगर यह 205.33 मीटर पहुंचा तो खतरे के निशान को पार कर जाएगा. क्यों कि यमुना का खतरे का स्तर 205.66 मीटर है. लेकिन जलस्तर 204.50 मीटर पर पहुंचे ही सतर्कता बरतनी शुरू हो जाती है. निचले इलाकों में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दे दी जाती है. हालांकि दिल्लीवालों को घबराने के बजाय सावधान रहने की जरूरत है.
#WATCH | Delhi: The water level of the Yamuna River increases following heavy rainfall. pic.twitter.com/0Dxt0gJ9YZ
— ANI (@ANI) August 8, 2026
दिल्ली में बढ़ रहा यमुना का जलस्तर
पिछले तीन दिनों से दिल्ली में लगातार हुई बारिश की वजह से यमुना का जलस्तर काफी पढ़ने लगा है. अगर बारिश कुछ दिन और ऐसे ही होती रही तो यमुना खतरे के निशान को पार कर सकती है. निचले इलाकों में एक बार फिर से बाढ़ के हालात पैदा हो सकते हैं. प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है.
इन इलाकों में बाढ़ का खतरा
दिल्ली में जब भी यमुना का जलस्तर बढ़ता है तो निगमबोध घाट, यमुना बाजार, मजनू का टीला समेत अन्य निचले इलाकों में बाढ़ के हालात पैदा हो जाते हैं. इतना पानी भर जाता है कि लोगों को अपने घर छोड़कर दूसरी जगहों पर शिफ्ट होना पड़ता है. साल 2023 में भी यमुना का जलस्तर बढ़ने की वजह से बहुत ही खराब हालात पैदा हो गए थे.
ये भी पढे़ं-दिल्ली की बारिश ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, प्रगति मैदान से छतरपुर तक भारी बरसात, 7 डिग्री तक गिरा पारा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं