विज्ञापन

Delhi Crime: न्यू उस्मानपुर में नाबालिग लड़के को चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

New Usmanpur murdered: हमलावर अचानक आए और नाबालिग लड़के को घेर लिया. फिर उस पर चाकू से कई वार किए. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

Delhi Crime: न्यू उस्मानपुर में नाबालिग लड़के को चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

New Usmanpur Murdered: दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले न्यू उस्मानपुर के गौतम विहार इलाके में देर रात एक नाबालिग लड़के की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. हमलावरों की संख्या तीन से चार बताई जा रही है. हमलावर अचानक आए और नाबालिग लड़के को घेर लिया. फिर उस पर चाकू से कई वार किए. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. वहीं इलाके में लगे कैमरे के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. 

घटना के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल 15 वर्षीय नाबालिग को इलाज के लिए जेपीसी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

एक आरोपी को हिरासत में लिया

जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर शाम न्यू उस्मानपुर पुलिस को जेपीसी अस्पताल से चाकू से घायल एक व्यक्ति के भर्ती होने की सूचना मिली. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. परिजनों की शिकायत पर न्यू उस्मानपुर पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की और मामले की जांच में जुट गई. जांच के दौरान फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और संबंधित सबूत एकत्र किए. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इधर, पुलिस ने इलाके में लगे कैमरे के सीसीटीवी फुटेज खंगाले.

लंबे समय से चल रहा था विवाद

पुलिस ने अपराध में शामिल 17 वर्षीय युवक को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में युवक ने बताया कि मृतक के साथ उसका लंबे समय से विवाद चल रहा था. पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल हथियार, एक चाकू बरामद कर लिया है. फिलहाल आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: निकाह का झांसा देकर पहले पति से तलाक करवाया... दुष्कर्म किया फिर वादे से मुकरा, FIR दर्ज, आरोपी गिरफ्तार 

ये भी पढ़ें: Mother's Day: जान जोखिम में डालकर रोके 500 बाल विवाह, 200 बच्चों को बाल मजदूरी से कराया मुक्त, कांस्टेबल ज्योति तिवारी की प्रेरणादायक कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Crime, Delhi News, New Usmanpur Murdered
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com