विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2020

दिल्ली-NCR वालों को गर्मी से मिली राहत, सुबह से हो रही तेज बारिश, देखिए तस्वीरें-वीडियो

दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Rain) में आज (रविवार) सुबह से तेज बारिश हो रही है. बारिश की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है.

दिल्ली-NCR वालों को गर्मी से मिली राहत, सुबह से हो रही तेज बारिश, देखिए तस्वीरें-वीडियो
दिल्ली-NCR में आज सुबह से तेज बारिश हो रही है.
  • दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश
  • लोगों को गर्मी से मिली राहत
  • आज तड़के से हो रही है बारिश
नई दिल्ली:

दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Rain) में आज (रविवार) सुबह से तेज बारिश हो रही है. बारिश की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने आज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान जताया था. आज तड़के आंधी-तूफान के साथ बारिश होने लगी. बारिश के चलते कई जगहों पर जलजमाव की भी स्थिति पैदा हो गई है.

मौसम विभाग की ओर से बारिश की जानकारी देते हुए कहा गया था कि फरीदाबाद, हिसार, जींद, गोहाना, पानीपत, गन्नौर, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, भिवानी, बागपत, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, पिलानी समेत दिल्ली के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ आज बारिश होगी. रविवार तड़के से ही आंधी-तूफान के बाद बारिश शुरू हो गई.

बता दें कि देश के कई राज्यों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ के हालात बन गए हैं. बिहार (Bihar Flood) और असम (Assam Flood) सबसे ज्यादा प्रभावित है. बिहार के कई इलाके बाढ़ग्रस्त हो गए हैं. जिला प्रशासन लोगों को वहां से निकाल रहा है. वहीं बाढ़ की मार झेल रहे असम में हालात और भी चिंताजनक हैं.

असम के 26 जिलों में 36 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. उनके सामने जान बचाने का संकट पैदा हो गया है. बाढ़ की चपेट में आकर अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. काजीरंगा नेशनल पार्क (Kaziranga National Park) के भी दर्जनों जानवरों की मौत हो गई है. जानवरों को बचाने के लिए भी कई टीम तैनात की गई हैं.

VIDEO: बिहार में पानी में डूबा कोविड केयर सेंटर बंद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi NCR Rain, India Meteorological Department, Delhi Thunderstorm With Rain, Viral Video, Rain Video Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com