विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2019

दिल्ली के नारायणा स्थित बिल्डिंग में लगी आग, दो दर्जन गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

दिल्ली में आग लगने की घटनाओं का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है. करोलबाग में लगी आग की आंच अभी कम भी नहीं हुई थी कि दिल्ली में एक और आग से लोगों में दशहत का माहौल है.

दिल्ली के नायारण में लगी भीषण आग
  • नायारणा स्थित एक फैक्ट्री में लगी आग
  • आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 23 गाड़ियां लगी
  • किसी के हताहत होने की खबर नहीं
नई दिल्ली:

दिल्ली में आग लगने की घटनाओं का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है. करोलबाग में लगी आग की आंच अभी कम भी नहीं हुई थी कि दिल्ली में एक और आग से लोगों में दशहत का माहौल है. पश्चिमी दिल्ली के नारायणा में गुरुवार को एक कर्मिशियल बिल्डिंग में आग लग गई. आग इतनी विकराल थी कि काबू करने के लिए  फायर ब्रिगेड की 23 गाड़ियों का इस्तेमाल करना पड़ा. विभाग के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर आग लगने की खबर मिली थी, जिसके बाद आग बुझाने वाली 23 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं. खबर लिखे जाने तक हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है. फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं लग पाया है. 

दिल्ली : करोल बाग के अर्पित पैलेस होटल के मालिक की तलाश में जुटी पुलिस

बता दें कि बीते मंगलवार को दिल्ली के करोल बाग स्थित अर्पित पैलेस होटल में आग लगने से नींद में सोए 17 लोगों की मौत हो गई थी. करोल बाग की आग इतनी भयानक थी कि इसे समझने का किसी को मौका भी नहीं मिल पाया था. चौथी मंजिल पर लगी आग से लोग जान बचाने के लिए बिल्डिंग से सीधे नीचे कूद रहे थे. छत से कूदते हुए एक शख्स का वीडियो भी कैद हुआ था.  

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fire Broke Out, Narayana Fire, Narayana Factory Fire, Delhi News Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com