विज्ञापन

कॉकरोच जनता पार्टी से अलग हुआ एक गुट, CJP-डेमोक्रेटिक नाम से बनाई पार्टी

कॉकरोच जनता पार्टी से अलग, CJP-डेमोक्रेटिक नाम से नई पार्टी लॉन्च हुई है. पार्टी सदस्यों ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने प्रोटेस्ट हैक कर लिया.

कॉकरोच जनता पार्टी से अलग हुआ एक गुट, CJP-डेमोक्रेटिक नाम से बनाई पार्टी
सीजेपी-डेमोक्रैटिक नाम की नई पार्टी लॉन्च. (Photo: NDTV)
  • कॉकरोच जनता पार्टी में फूड होने के दावे किए जा रहे हैं.
  • एक गुट ने सीजेपी से अलग होने का दावा करते हुए नया गुट सीजेपी-डी लॉन्च किया है.
  • सीडेपी-डी ने दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल पर कई तरह के आरोप लगाए हैं.
नई दिल्ली:

कॉकरोच जनता पार्टी के बाद अब इसी तरह की एक और पार्टी में चर्चा आ गई है. ‘CJP-डेमोक्रेटिक' नाम से नई पार्टी लॉन्च हुई है. नए गुट का दावा है कि इसमें वे सभी लोग शामिल हैं, जो सीजेपी से असहमत हैं और उससे अलग हो गए हैं. पार्टी नए वॉलंटियर्स को शामिल कर रही है. आज यानी 3 सितंबर को सीजेपी-डी ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की. सीजेपी-डी के मनीष ब्रह्मभट्ट ने कहा, "यह नया गुट सीजेपी से ही निकला है. हम जल्द ही अपना समर्थन दिखाने के लिए एक वॉलंटियर रैली आयोजित करेंगे." नए गुट ने केजरीवाल पर सीजेपी आंदोलन हैक करने का आरोप लगाया है.

सीजेपी-डी का कहना है कि प्रोटेस्ट के बाद किसी भी वॉलंटियर या प्रदर्शनकारी से सलाह-मशविरा नहीं किया गया. CJP कमेटी में 8 ऐसे लोग हैं, जो AAP से जुड़े हैं. इनमें उनके दोस्त और गर्लफ्रेंड भी शामिल हैं.

सीजेपी-डी का कहना है, "यह सब अरविंद केजरीवाल का आइडिया है. केजरीवाल लोगों के आंदोलनों का समर्थन करने का दिखावा करने के बाद धोखा देने के लिए जाने जाते हैं. केजरीवाल ने सत्ता पाने के लिए मुसलमानों, सनातनियों और सभी वोट बैंकों का इस्तेमाल किया है."

'कॉकरोच जनता पार्टी' कैसे बनी?

'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) मजाक के तौर पर शुरू हुआ एक ऑनलाइन कैंपेन था, जो कुछ ही दिनों में जमीन पर बड़े प्रोटेस्ट में तब्दील हो गया. देखते ही देखते भारत के लाखों युवा नाराज छात्र इस प्रोटेस्ट से जुड़ते चले गए और एजुकेशन से जुड़े मुद्दों पर सरकार से सवाल पूछना शुरू कर दिए.

सीजेपी की शुरुआत मई में अभिजीत दिपके नाम के शख्स ने की. सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान भारत के चीफ जस्टिस ने देश के बेरोजगार युवाओं की तुलना 'परजीवी' और 'कॉकरोच' से की थी. इसी कमेंट से नाराज होकर 'कॉकरोच जनता पार्टी' नाम का सोशल मीडिया हैंडल बनाया गया, जो धीरे-धीरे बड़े आंदोलन का रूप ले लिया. सीजेपी को देश भर से समर्थन मिला और आखिरकार छात्रों की मांग को स्वीकार करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर वायरल हुई 'Cockroach Janta Party', 3 दिनों में जुड़े हजारों लोग, जानें क्या है पूरा मामला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cockroach Janata Party, CJP, Delhi, CJP Protest, Arvind Kejariwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com