विज्ञापन

FSSAI ने ई-कॉमर्स साइट्स पर ग्राहकों को गुमराह करने और नियमों का पालन ना करने को लेकर कार्रवाई की है

FSSAI ने खाद्य सुरक्षा नियमों के कथित उल्लंघन, भ्रामक दावों और गैर-अनुपालन वाले खाद्य उत्पादों की बिक्री को लेकर Amazon, Flipkart, Swiggy Instamart, Zepto और BigBasket के खिलाफ पेनल कार्रवाई शुरू की है.

FSSAI ने ई-कॉमर्स साइट्स पर ग्राहकों को गुमराह करने और नियमों का पालन ना करने को लेकर कार्रवाई की है

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने ई-कॉमर्स साइट्स पर बड़ा एक्शन ले लिया है. खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के मामले में कई प्रमुख ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ पेनल कार्रवाई शुरू की है. कार्रवाई की जद में Amazon, Flipkart, Swiggy Instamart, Zepto और BigBasket शामिल हैं.

FSSAI के मुताबिक, इन प्लेटफॉर्म्स पर खाद्य उत्पादों से जुड़ी भ्रामक जानकारी, नियमों के अनुरूप नहीं होने वाले दावे और खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले उत्पादों की बिक्री या डिस्प्ले के मामले सामने आए हैं.

FSSAI ने क्यों किया एक्शन?

FSSAI ने अमेजन के खिलाफ Happilo Premium Date Bites – Zesty Orange पर किए गए कथित भ्रामक और गैर-अनुपालन वाले दावों को लेकर कार्रवाई शुरू की है. इसके अलावा अमेजन पर धतूरा फल और धतूरा बीज की बिक्री, डिस्प्ले और बिक्री के लिए पेश किए जाने को लेकर भी कार्रवाई की गई है.

इसके अलावा फ्लिपकार्ट के खिलाफ भी Happilo Premium Date Bites से जुड़े कथित भ्रामक दावों और खाद्य नियमों के उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की गई है. वहीं स्विगी इंस्टामार्ट के खिलाफ कई उत्पादों को लेकर कार्रवाई शुरू की है. एजेंसी के अनुसार, इन उत्पादों से जुड़ी जानकारी और दावों में कथित अनियमितताएं पाई गई हैं. इसके अलावा Swiggy Instamart पर भी धतूरा फल और बीज के डिस्प्ले व बिक्री को लेकर कार्रवाई की गई है.

किस कानून के तहत हुई कार्रवाई?

FSSAI के अनुसार यह कार्रवाई फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड एक्ट 2006 और उससे जुड़े अलग-अलग FSSAI नियमों के तहत शुरू की गई है. खाद्य सुरक्षा नियामक का कहना है कि ऑनलाइन और क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर बेचे जा रहे खाद्य उत्पादों की जानकारी, लेबलिंग और दावे उपभोक्ताओं को गुमराह नहीं करने चाहिए. नियमों के उल्लंघन के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: गठबंधन से पहले सपा-कांग्रेस गहरी गांठ न पैदा कर दें बयानवीर, लीडरशिप लगाने वाला है नकेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
FSSAI, FSSAI Action, FSSAI Action On Adulteration, FSSAI Action On Dabur, FSSAI News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com