विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2017

उपचार के दौरान बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

गिझौड़ गांव निवासी मनोज कुमार ने अपनी 3 वर्षीय बच्ची छवि को गुरुवार शाम उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था. उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

उपचार के दौरान बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
प्रतीकात्मक फोटो.
  • नोए़डा के सेक्टर-35 स्थित निजी अस्पताल का मामला
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया
नोएडा: नोएडा सेक्टर-35 स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 3 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया. इसके बाद बच्ची के परिजनों ने जमकर हंगामा किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस शुरुआती कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक उमेद यादव ने बताया कि गिझौड़ गांव निवासी मनोज कुमार ने अपनी 3 वर्षीय बच्ची छवि को गुरुवार शाम उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था. उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. यादव ने बताया कि बच्ची के परिजनों ने डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida, UP, Sector-35, Hospital, Child, Postmartam, Negligence Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com