विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2018

LG हाउस में धरने पर बैठे सीएम केजरीवाल की पत्नी का आरोप- मुझे पति से मिलने नहीं दिया जा रहा

सुनीता केजरीवाल, उनकी सास, मनीष सिसोदिया की पत्नी और सत्येन्द्र जैन की पत्नी को मिलने की अनुमति नहीं दी गई

LG हाउस में धरने पर बैठे सीएम केजरीवाल की पत्नी का आरोप- मुझे पति से मिलने नहीं दिया जा रहा
सुनीता केजरीवाल, उनकी सास, मनीष सियोदिया की पत्नी और सत्येंद्र जैन की पत्नी धरने पर बैठे मंत्रियों से मिलने के लिए पहुंचीं.
  • कहा- एलजी सर, क्या हम चार महिलाएं आपकी सुरक्षा के लिए खतरा?
  • कैदियों को भी अपने परिवार से मिलने की अनुमति होती है
  • एलजी कार्यालय के मुताबिक ऐसी मुलाकातों पर कोई प्रतिबंध नहीं
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने आज आरोप लगाया कि सोमवार सुबह से उप राज्यपाल सचिवालय में धरने पर बैठे मंत्रियों के परिजनों को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है.

सुनीता केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा है कि कैदियों को भी अपने परिजनों से मिलने की अनुमति होती है. मुख्यमंत्री की पत्नी के अनुसार, वह, उनकी सास, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पत्नी और स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन की पत्नी अपने परिजनों से मिलने गुरुवार को उप राज्यपाल सचिवालय गई थीं, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई.

यह भी पढ़ें : सीएम अरविंद केजरीवाल का पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र, कहा- एलजी कुछ नहीं कर रहे..

सुनीता केजरीवाल ने ट्वीट किया , ‘‘माननीय एलजी सर, क्या हम चार महिलाएं मुख्यमंत्री की मां और पत्नी, उप मुख्यमंत्री की पत्नी और सत्येन्द्र जैन की पत्नी आपकी सुरक्षा के लिए खतरा हैं कि आप हमें अपने घर तक जाने वाली सड़क पर प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं? कृपया हस्तक्षेप करें. कृपया सभी से इतना खतरा महसूस न करें. ’’
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि दिल्ली के उप राज्यपाल महोदय, हमने देर तक इंतजार किया लेकिन हमें अपने परिवार से मिलने की अनुमति नहीं मिली. कैदियों को भी अपने परिवार से मिलने की अनुमति होती है.

VIDEO : दिल्ली सरकार और विपक्ष आमने-सामने

एलजी कार्यालय के सूत्रों का कहना है कि मंत्रियों के परिजन उप राज्यपाल कार्यालय से बाहर उनसे मुलाकात कर सकते हैं, क्योंकि ऐसी मुलाकातों पर कोई प्रतिबंध नहीं है.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com