प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:
बिहार की रहने वाली एक महिला अपने प्रेमी द्वारा शादी के लिए मांगे गए 1.8 लाख रुपये जुटाने के लिए किडनी बेचने दिल्ली तक आ गई. जब वह यहां के एक अस्पताल में पहुंची तो डॉक्टरों को शक हुआ था कि वह किडनी बेचनेवाले किसी गिरोह में शामिल है. इसके बाद डॉक्टरों ने 181 महिला हेल्पलाइन नंबर पर पुलिस को सूचना देने के लिए फोन किया. दिल्ली महिला आयोग की एक टीम ने अस्पताल पहुंचकर महिला से बातचीत की. इसके बाद जो जानकारी सामने आई वह हैरान कर देने वाली थी.
यह भी पढ़ें : फेसबुक के जरिये हुई दोस्ती, यौन शोषण कर फरार हुआ युवक
दरअसल इस महिला का अपने पति से तलाक गया. इसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ बिहार में रहने लगी थी. वहां एक पड़ोसी के साथ उसकी दोस्ती हो गई थी लेकिन महिला के माता-पिता इस शादी के खिलाफ थे. वह अपना घर छोड़कर मुरादाबाद चली गई, जहां उसका प्रेमी काम करता था, ताकि वह वहां शादी कर सके. प्रेमी ने महिला से कहा कि वह तभी उससे शादी करेगा जब वह पैसे देगी.
यह भी पढ़ें : 'रिवाल्वर रानी' ने दूल्हे को किया किडनैप, बोली- मुझे धोखा देकर कर रहा है शादी
इसके बाद महिला ने सरकारी अस्पताल में किडनी बेचने के लिए दिल्ली आने का फैसला किया. आयोग की एक सदस्य ने महिला की काउंसलिंग करते हुए प्रेमी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करने को कहा. महिला ने ऐसा करने से मना कर दिया और अपने माता-पिता के साथ बिहार चली गई.
VIDEO : मुंबई पुलिस ने किया किडनी रैकेट का पर्दाफाश
दिल्ली महिला आयोग ने महिला को प्रेमी के खिलाफ कानूनी सहायता मुहैया कराने के लिए मामला बिहार महिला आयोग के पास भेज दिया है. (इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kidney