महिला ननद को राखी पर नेग में 500 रुपये देने के लिए कह रही थी.
कानपुर:
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में रक्षाबंधन के मौके पर भाई द्वारा अपनी बहन को नेग में दो हजार रुपये देने पर पत्नी गुस्से से तमतमा गई. इस बात को लेकर पति से झगड़ा कर पत्नी ने फांसी लगा ली. हैलट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबक गोविंदनगर निवासी प्राइवेट कर्मी आशीष ने रक्षाबंधन पर मायके आई विवाहित बहन को राखी बांधने पर दो हजार रुपये का नेग दिया. जिससे उसकी पत्नी कविता नाराज हो गई और इस बात को लेकर उसकी आशीष से कहासुनी हो गई.
खेसारी लाल यादव से पैसे मांगने आई थी ये गरीब महिला, भोजपुरी सुपरस्टार ने बंधवा ली राखी...देखें Video
बताया जा रहा है कि कविता ने पति को अपनी ननद को राखी पर नेग में 500 रुपये देने के लिए कहा था पर दो हजार रुपये देते देख वह गुस्सा गई और पति से झगड़ा कर अपने कमरे में चली गई. पत्नी को समझाने की कोशिश में दोनों के बीच कहासुनी हो गई. जिसके बाद आशीष गुस्से में छत पर चला गया और कविता ने खुद को कमरे में बंद कर लिया. काफी देर तक भीतर से कोई आहट न होने पर आशीष ने खिड़की से झांककर देखा, जहां कविता फांसी पर लटकी दिखी. उसके शोर मचाने पर एकत्र हुए परिजनों ने दरवाजा तोड़ उसे फंदे से उतारकर हैलट पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं गोविंदनगर थाना प्रभारी संजीवकांत मिश्रा ने घटना की जानकारी से इंकार किया है.
आमिर खान ने तोड़ डाली रक्षा बंधन की प्राचीन परंपरा, कर डाला ऐसा काम...Photo हो रहीं वायरल
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Raksha Bandhan 2018, Raksha Bandhan 2018 Gifts, Suicide