विज्ञापन

MP की कोहेफिज़ा पुलिस ने “इल्लीगल गैंग” के सरगना को शादी के दिन दबोचा; अपहरण और बंधक बनाकर मारपीट का आरोप

Bhopal Crime News: भोपाल की कोहेफिज़ा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और 8 लाख की फिरौती मांगने वाले 'इल्लीगल गैंग' के सरगना आकाश उर्फ भूरा को शादी के दिन गिरफ्तार किया. पुलिस ने तीन आरोपियों को रिमांड पर लिया है.

MP की कोहेफिज़ा पुलिस ने “इल्लीगल गैंग” के सरगना को शादी के दिन दबोचा; अपहरण और बंधक बनाकर मारपीट का आरोप
Crime News: MP की कोहेफिज़ा पुलिस ने “इल्लीगल गैंग” के सरगना को शादी के दिन दबोचा; अपहरण और बंधक बनाकर मारपीट का आरोप

Bhopal Crime News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोहेफिज़ा पुलिस (Kohefizah Police Station) ने एक पुजारी के अपहरण (Kidnapping Case) और फिरौती की गंभीर वारदात को अंजाम देने वाले कुख्यात बदमाश आकाश उर्फ भूरा और उसकी गैंग के दो साथियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस (MP Police) ने गैंग के सरगना (Gangster Arrested) आकाश को उसके शादी (Wedding) के दिन दबोचकर कोर्ट (Court) में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड (Police Remand) पर भेजा गया.

Bhopal Crime News: कोहेफिज़ा पुलिस ने “इल्लीगल गैंग” के सरगना को शादी के दिन दबोचा

Bhopal Crime News: कोहेफिज़ा पुलिस ने “इल्लीगल गैंग” के सरगना को शादी के दिन दबोचा

कमरे में बंधक बनाकर की गई मारपीट, रेप केस में फंसाने की धमकी

आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने एक पुजारी का अपहरण कर उसे एक कमरे में बंधक बनाया और बेरहमी से पीटा. इस दौरान आरोपियों ने पुजारी को रेप केस में फँसाने की धमकी देते हुए उससे 8 लाख रुपये की मांग की. फिरौती की पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये लेने के बाद आरोपी पीड़ित को छोड़कर फरार हो गए थे, जबकि बची हुई रकम को पांच किश्तों में देने का दबाव बनाया जा रहा था.

पुलिस को शिकायत के बाद शुरू हुई कार्रवाई

आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित सीधे थाना कोहेफिज़ा पहुँचा और घटना की जानकारी देते हुए FIR दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आकाश उर्फ भूरा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उन्हें कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने पुलिस को तीनों आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति दी है.

Bhopal Crime News: कोहेफिज़ा पुलिस का एक्शन

Bhopal Crime News: कोहेफिज़ा पुलिस का एक्शन

संगठित गैंग के तौर पर करते थे वारदातें

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी केवल एक-दो घटनाओं में ही शामिल नहीं थे, बल्कि वे संगठित रूप से अपहरण, धमकी और फिरौती की वारदातें अंजाम देते थे. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गैंग ने अब तक कितने लोगों को इसी तरीके से अपना निशाना बनाया है.

पुलिस सभी कड़ियों को जोड़कर कर रही जांच

कोहेफिज़ा पुलिस पूरे मामले की हर कड़ी की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गैंग में और कौन-कौन शामिल है. फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड अवधि के दौरान कई अहम खुलासे सामने आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें : Singrauli Crime News: सिंगरौली में नाबालिग की हत्या पर बवाल, भीड़ ने स्कॉर्पियो जलाई

यह भी पढ़ें : तमिलनाडु में बंधुआ बनाए गए MP के 24 श्रमिकों का सफल रेस्क्यू; घर वापसी पर 30-30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: 13 मार्च को लाडली बहना की 34वीं किस्त; CM मोहन भितरवार से देंगे करोड़ों रुपये की सौगात

यह भी पढ़ें : PM Kisan Yojana: 13 मार्च को पीएम किसान की 22वीं किस्त; करोड़ों अन्नदाताओं को दो-दो हजार, ऐसे चेक करें लिस्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com