विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2022

उत्तराखंड एसटीएफ ने रणदीप भाटी गिरोह के तीन शूटर किए गिरफ्तार, हथियार बरामद 

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गुजरमाजरी के रहने वाले हरपाल, फरीदाबाद के गौरव कुमार चंदोला तथा उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी गौरव कुमार को शनिवार देर रात ट्रांसपोर्ट नगर में वाहनों की जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया.

उत्तराखंड एसटीएफ ने रणदीप भाटी गिरोह के तीन शूटर किए गिरफ्तार, हथियार बरामद 
एसटीएफ की गिरफ्त में आए बदमाशों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं. (प्रतीकात्‍मक)
देहरादून :

उत्तराखंड पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना से देहरादून आए दिल्ली के कुख्यात रणदीप भाटी गिरोह के तीन शार्प शूटर को रविवार को गिरफ्तार करने का दावा किया है. पुलिस के मुताबिक, ये तीनों शूटर उत्तर प्रदेश के नोएडा में बीटू थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का अपहरण करने और उसे जान से मारने का प्रयास करने के एक मामले में भी वांछित थे.

एसटीएफ की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गुजरमाजरी के रहने वाले हरपाल, फरीदाबाद के गौरव कुमार चंदोला तथा उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी गौरव कुमार को शनिवार देर रात ट्रांसपोर्ट नगर में वाहनों की जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया. उसमें बताया गया है कि इन बदमाशों के पास से दो पिस्तौल, एक देसी तमंचा एवं 12 कारतूस बरामद हुए हैं. 

पुलिस के पास कुख्यात रणदीप भाटी गिरोह के कुछ शूटर के किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए देहरादून आने की सूचना थी. इसके बाद एसटीएफ ने शहर आने वाले सभी रास्तों पर चौकसी बढ़ा दी थी. 

विज्ञप्ति में बताया गया कि तीनों बदमाशों की शस्त्र कानून के तहत गिरफ्तारी की गई है. उसके मुताबिक, पूछताछ में तीनों ने बताया कि तीन अक्टूबर को उन्होंने बीटू थाना क्षेत्र में सांगा पंडित नाम के व्यक्ति का अपहरण कर उसे जान से मारने का प्रयास किया था, जिसमें वे लोग वांछित चल रहे हैं. 

पुलिस के मुताबिक, भाटी गिरोह का मुख्य शूटर हरपाल इसी वर्ष फरवरी में दिल्ली में अमन नाम के एक कॉल सेंटर संचालक का अपहरण कर 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी जिसके लिए दिल्ली के हरी नगर थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था. 

उसके अनुसार, गौरव चंदीला ने बताया कि दो साल पहले हत्या के प्रयास के एक मामले में वह भी जेल जा चुका है. 

तीनों आरोपियों ने बताया कि पैसे की तंगी चल रही थी तथा नोएडा व दिल्ली में पकड़े जाने का डर था और इस कारण बड़ी लूट करने की योजना बनाकर वे देहरादून आए थे. उन्होंने इसके लिए देहरादून में दो-तीन दिन रुक कर रेकी करके लूट करने की योजना बनाई थी. 

एसटीएफ ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है. अब तक की जानकारी में पता चला है कि तीनों के विरुद्ध दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. 

ये भी पढ़ें:

* रामदेव की पतंजलि का 5 दवाओं पर 'बैन' को लेकर 'माफिया' पर आरोप, कहा - अब तक आदेश नहीं मिला
* उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती के लिए आए युवक की मौत के मामले में दो पुलिस अफसरों पर केस दर्ज
* उत्तराखंड में नये सत्र से हिंदी में भी होगी मेडिकल की पढ़ाई

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Randeep Bhati Gang Shooter Arrested, Uttarakhand STF
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com