विज्ञापन

भारत में आतंकी हमले की कोशिश नाकाम, SC के वकील को निशाना बनाने का भी था प्लान, PAK से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल एक्सपोज

उत्तराखंड STF ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए विक्रांत कश्यप नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि वह पाकिस्तान स्थित आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में था और भारत में हमले की साजिश रच रहा था.

भारत में आतंकी हमले की कोशिश नाकाम, SC के वकील को निशाना बनाने का भी था प्लान, PAK से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल एक्सपोज
सांकेतिक तस्वीर
नई दिल्ली:

उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़े आतंकी साजिश का खुलासा करते हुए संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स भारत में हाई-प्रोफाइल आतंकी हमले की योजना बना रहे थे. इस साजिश के तहत सुप्रीम कोर्ट की एक वरिष्ठ महिला वकील और एक संगठन को निशाना बनाने की तैयारी थी.

सुप्रीम कोर्ट के वकील को निशाना बनाने का था प्लान

सूत्रों के अनुसार, आतंकी साजिश में जिस सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील को निशाना बनाने का प्लान था, उसकी वजह उनके द्वारा इस्लाम पर की गई टिप्पणियां बताई जा रही हैं. इसके अलावा आरोपी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक मंदिर की रेकी (टोह लेने) का भी निर्देश दिया गया था.

यह भी पढ़ें- वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान भारत डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही हरियाणा STF ने हिरासत में लिया

पाकिस्तान स्थित आतंकी से सीधा संपर्क

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्रांत कश्यप के रूप में हुई है. जांच में सामने आया है कि वह पाकिस्तान स्थित आतंकी शहजाद भट्टी के सीधे संपर्क में था और इंस्टाग्राम व व्हाट्सऐप के जरिए लगातार संवाद कर रहा था. STF सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने भारत के कई संवेदनशील सैन्य और सरकारी ठिकानों की तस्वीरें व जानकारियां पाकिस्तान भेजी थीं.

देहरादून में TTH ग्रैफिटी से फैलाई जा रही थी दहशत

जांच के दौरान देहरादून के कई इलाकों में TTH (तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान) के नाम की ग्रैफिटी भी सामने आई है, जिसका मकसद आम लोगों में भय का माहौल बनाना बताया जा रहा है. मौके से स्प्रे पेंट का कैन भी बरामद किया गया है, जिससे ग्रैफिटी की गई थी.

यह भी पढ़ें- 'कल सब भले-चंगे गए थे', यमुना बोट हादसों में अपनों को खोने वालों की आपबीती

हथियार और गोला-बारूद बरामद

STF ने आरोपी के पास से एक अवैध .32 बोर पिस्टल और सात जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं. इसके अलावा पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने देहरादून के पुलिस मुख्यालय, आईएसबीटी और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को संभावित निशाने के तौर पर चिन्हित कर रखा था.

कट्टरपंथी सोच और बदले की भावना से हुआ ब्रेनवॉश

जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी को बदले और प्रतिशोध से जुड़ी कट्टरपंथी कहानियों के जरिए धीरे-धीरे कट्टर बनाया गया. उसे नेपाल के रास्ते दुबई में सुरक्षित निकलने का लालच देकर आतंकी नेटवर्क में फंसाया गया था.

डिजिटल सबूत बरामद

कार्रवाई के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से डिजिटल सबूत भी बरामद किए गए हैं, जिनमें पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स से बातचीत, लोकेशन शेयरिंग और आतंकी गतिविधियों से जुड़े अहम डेटा शामिल हैं. STF और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुटी हुई हैं और इस आतंकी नेटवर्क से जुड़े अन्य लिंक खंगाले जा रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई कर एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है.

लेखक के बारे में
img
Aaquil Jameel
Senior Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Terror Module, Terror Module Busted In Delhi, Pakistan Terror Module, Pak Based Terror Groups, Uttarakhand STF
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com