उत्तराखंड के पौड़ी में ‘‘अग्निवीर'' योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए आए एक उम्मीदवार की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत के दो महीने बाद शनिवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर दो पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. ‘‘अग्निवीर'' अभ्यर्थी पर चोरी का आरोप था.
अधिकारी के मुताबिक अगस्त महीने में 19 वर्षीय केदार सिंह भंडारी एक अग्निवीर भर्ती रैली में भाग लेने के लिए एक दोस्त के साथ कोटद्वार गया था. भर्ती परीक्षा में असफल होने के बाद वह घर जाते समय तपोवन के एक होटल में रुका. अधिकारी ने कहा कि होटल अधिकारियों ने उस पर चोरी का आरोप लगाया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
हालांकि, केदार सिंह भंडारी कथित तौर पर पुलिस हिरासत से भाग गया और 22 अगस्त को लक्ष्मण झूला में एक पुल से गंगा में कूद गया.
भंडारी के पिता ने अपने बेटे की मौत के पीछे एक साजिश का आरोप लगाया था और पुलिस अधिकारियों और होटल प्रबंधक सहित कुछ अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी.
श्रीनगर के पुलिस उपाधीक्षक श्याम दत्त नौटियाल ने बताया कि लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी संतोष सिंह कुंवर और तपोवन थाना के उपनिरीक्षक आशीष कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 342 और 365 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं