विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2022

ATM से छेड़छाड़ कर बैंकों को लाखों का चूना लगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

एटीएम (ATM) से छेड़छाड़ कर लाखों का चूना लगाने वाले बदमाश राजस्थान (Rajasthan) के रहने वाले हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से 68 ATM कार्ड बरामद किये हैं. आरोपी राजस्थान से हवाई जहाज से मुंबई एटीएम फ्रॉड (ATM Fraud) करने के लिए आते थे.

ATM से छेड़छाड़ कर बैंकों को लाखों का चूना लगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने ATM से छेड़छाड़ कर बैंकों को लाखों का चूना लगाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मुंबई:

मुंबई की मालाड पुलिस ने एटीएम (ATM) में छेड़छाड़ कर बैंकों (Banks) को लाखों का चूना लगाने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी राजस्थान के मेवात के रहने वाले हैं. पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि आरोपी हवाई जहाज से मुंबई आकर ऐसे एटीएम सेंटर (ATM Center) को टारगेट करते थे जहां सिक्योरिटी गार्ड ना हो या फिर सीसीटीवी कैमरे (cctv cameras) न लगे हो.

पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से अलग-अलग बैंकों के 68 एटीएम कार्ड जब्त किए हैं. आरोपियों की पहचान आरिफ रत्ती खान (26) और राशिद फिरोज खान (22) के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक दोनों अब तक दर्जनों बैंकों को लाखों का चूना लगा चुके हैं.पुलिस ने बताया कि एटीएम सेंटर के सीसीटीवी फूटेज में आरोपियों की संदिग्ध गतिविधियां देख दोनों का पता लगाया. सीसीटीवी फुटेज में दिखने वाला मास्टरमाइंड आरोपी आरिफ रत्ती खान के रूप में पहचाना गया है.

रत्ती बड़े ही शातिर तरीके से एटीएम से पैसे निकालते समय एटीएम मशीन के पीछे लगे पावर सप्लाई को बाहर निकाल देता था, जिससे एटीएम मशीन से बैंक को यह मैसेज चला जाये कि पैसे का ट्रांजेक्शन नहीं हो पाया है. उसके बाद आरिफ पैसे नहीं मिलने का क्लेम कर बैंकों से फिर से रकम वसूलता था. डीसीपी विशाल सिंह राजपूत ने बताया कि दोनों आरोपी कम पढ़े लिखे हैं, लेकिन काफी शातिर हैं. दोनों को एटीएम से छेड़छाड़ करने की ट्रेनिग ली है और तकरीबन दो साल से इसी तरह का फ्रॉड कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें :


देश के 12 राज्‍यों में डेंगू से अब तक 60 लोगों की मौत, केरल में सबसे ज्‍यादा 20 मौतें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crime News, Mumbai News, ATM Fraud, Bank Fraud
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com