प्रयागराज में नकली ब्लड प्लेटलेट्स बेचने के मामले में यूपी पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. प्रयागराज में डेंगू के मरीज को कथित तौर पर मौसंबी का रस प्लेटलेट बताकर दिया गया था. हालांकि पुलिस का कहना है कि मौसंबी के रस वाले आरोप अभी साबित नहीं हुए हैं. गिरफ्तार किए गए आरोपी ब्लड प्लाज्मा को प्लेटलेट्स के रूप में बेच रहे थे.
एसएसपी प्रयागराज ने कहा है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की गई है कि क्या प्रयागराज का गिरोह भी मौसंबी के रस को प्लेटलेट्स बताकर दे रहा था. एक आरोपी ने कहा कि ऐसा नहीं हो रहा था, बल्कि गिरोह द्वारा रक्त प्लाज्मा को प्लेटलेट्स बताकर दिया जा रहा था. एसएसपी का कहना है कि कथित तौर पर मौसंबी के रस को प्लेटलेट बताए जाने के मामले में जांच रिपोर्ट का अभी इंतजार है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में डेंगू के मरीज की ब्लड प्लेटलेट्स की जगह मौसंबी का जूस चढ़ाने की वजह से जान जाने का आरोप है. यह सनसनीखेज मामला प्रयागराज के झलवा इलाके से जुड़ा है. डेंगू से ग्रस्त होने के कारण प्रदीप कुमार पांडेय को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. आरोप है कि यहीं मरीज को प्लेटलेट्स की जगह मौसंबी का जूस चढ़ा दिया गया, जिससे उसकी जान चली गई. मामले के सोशल मीडिया में आने के बाद प्रशासन ने अस्पताल को सील कर दिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी ब्लड बैंकों से प्लाज्मा लेकर उसे प्लेटलेट्स के रूप में दोबारा पैक कर रहे थे.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने संवाददाताओं को बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने नकली प्लेटलेट्स की आपूर्ति करने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से प्लेटलेट्स के कई पाउच बरामद किए हैं. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों से की गई पूछताछ से पता चला कि ये लोग ब्लड बैंक से प्लाज्मा लेते थे और उसे अलग अलग पाउच में डालकर पाउच पर प्लेटलेट्स का फर्जी स्टिकर लगाकर जरूरतमंद लोगों को बेचते थे.
पांडेय ने बताया कि पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं, उन पर आगे काम किया जाएगा. इससे पूर्व कुछ दिन पहले अवैध रूप से ब्लड की आपूर्ति करने वाले 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.
प्लेटलेट्स के पाउच में कथित तौर पर मौसंबी का जूस मरीज को चढ़ाए जाने के प्रकरण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पूछताछ में पाउच में मौसंबी का जूस होने की बात अभी तक सामने नहीं आई है और ये लोग प्लाज्मा को ही प्लेटलेट्स के रूप में बेचते थे. पांडेय ने बताया कि सैंपल लैब में भेजा जा रहा है और उसकी जांच के बाद ही सही तस्वीर सामने आएगी.
उल्लेखनीय है कि जिले में एक निजी अस्पताल में डेंगू के मरीज को प्लेटलेट्स की जगह कथित तौर पर मौसंबी का जूस चढ़ाने का मामला गुरुवार को सामने आया था. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आदेश पर उस अस्पताल को सील कर दिया गया जहां मरीज को प्लेटलेट्स की जगह कथित तौर पर मौसमी का जूस चढ़ाया गया था.
डेंगू मरीज की कथित रूप से प्लेटलेट्स की जगह मौसमी का जूस चढ़ाने से मौत, अस्पताल सील
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं